मिशन साहसी छात्राओं का आत्मबल जगाने वाला कार्यक्रम

दाउदनगर/औरंगाबाद (बिहार)-सोनमाटी समाचार टीम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष चंचल मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मिशन साहसी कार्यक्रम छात्राओं को आत्मरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का कार्यक्रम है। आज छात्राएं कहीं-न-कहीं समाज में किसी-न-किसी अप्रिय घटना का शिकार हो रही हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण छात्राओं में आत्मविश्वास की कमी का होना भी है। जिस दिन छात्राओं का आत्मविश्वास जाग उठेगा, मन में निडरता का स्थाई वास हो जाएगा और विषम परिस्थिति में विवेक से संघर्ष की क्षमता विकसित होगी, वह दिन नारीशक्ति की जीत का होगा।
अभाविप के नगर मंत्री रवि यादव ने बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में मिशन साहशी एक अच्छा सामाजिक-व्यक्तिगत उपक्रम है। इसका प्रशिक्षण पाने के बाद लड़कियां असहज महसूस नही करेंगी। मिशन साहशी शहर एक नया दिशा देगा। सुमित भारती ने बताया कि इससे छात्राएं असमाजिक तत्वों का मुकाबला करने में समर्थ होंगी। छात्राओं द्वारा असामाजिक तत्वों को जवाब मिलेगा, महिलाओं-छात्राओं के साथ होने वाली छेडख़ानी पर विराम लगेगा। छात्राएं इसमें शामिल हो प्रशिक्षित प्रशिक्षकों से आत्मरक्षा के तरीकों को सीख कर समाज को एक मिशाल प्रस्तुत करें।
चंचल मिश्र ने बताया कि न मिशन साहसी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रव्यापी अभियान है। 23 से 29 अक्टूबर तक नगर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा, जिसमें जुडो-कराटे के प्रशिक्षक छात्राओं को ट्रेनिंग देंगे। इसके लिए 8 अक्टूबर से शैक्षणिक संस्थाओं में रजिस्ट्रेशन जारी है, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। शिक्षण संस्थान में साहसी अभियान के कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में उत्साह देखा गया है। प्रेस कान्फ्रेन्स में अभाविप के नगर उपाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा, छात्र संघ के कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, सोशल मीडिया के प्रभारी रोशन कुमार उपस्थित थे।

 

कौशल प्रदर्शन समारोह औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में

औरंगाबाद (सोनमाटी समाचार)। विद्यार्थी परिषद की प्रान्त छात्रा सह-प्रमुख एवं सिन्हा कॉलेज छात्र संघ की अध्यक्ष आशिका कुमारी और औरंगाबाद जिला मिशन साहसी प्रमुख एवं किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज छात्र संघ की अध्यक्ष प्रेरणा सुमन ने बताया है कि राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं की आत्मरक्षा एवं उनमें आत्मविश्वास भरने के लिए अभाविप द्वारा देशस्तर पर चलाया गया अभियान है। शहर में मिशन साहसी अभियान के अंतर्गत विद्यालयों और महाविद्यालयों के निबंधित छात्राओं को 23 से 29 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित करने वालों में जूडो-कराटे, एनसीसी फिजिकल एजुकेशन से जुड़े विशेषज्ञ, पुलिस ट्रेनर आदि होंगे। प्रशिक्षण का कार्यक्रम छात्राओं के विद्यालय और महाविद्यालय परिसर में ही होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रशिक्षण में शामिल सभी छात्राओं के लिए कौशल प्रदर्शन समारोह का आयोजन औरंगाबाद के गेट स्कूल के मैदान में होगा।

(रिपोर्ट, तस्वीर संयोजन : उपेन्द्र कश्यप, निशान्त राज)

Share
  • Related Posts

    उपेंद्र कश्यप के पुस्तक “आंचलिक पत्रकारिता की दुनिया” का लोकार्पण

    दाउदनगर (औरंगाबाद) -कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमंडल के वरिष्ठ व निर्भीक पत्रकार उपेंद्र कश्यप द्वारा लिखी गई पुस्तक आंचलिक पत्रकारिता की दुनिया का लोकार्पण रविवार को भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज दाउदनगर…

    Share

    राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2025 : विवेकानंद मिशन स्कूल का हुआ चयन

    दाउदनगर (औरंगाबाद) -कार्यालय प्रतिनिधि। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2025 के लिए विवेकानंद मिशन स्कूल को नामित किया गया है। चयन के बाद मंत्रालय की तीन सदस्यीय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण नर्सिंग कॉलेज में एंटी रैगिंग दिवस का आयोजन

    नारायण नर्सिंग कॉलेज में एंटी रैगिंग दिवस का आयोजन

    गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह की शिष्टाचार भेंट

    गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह की शिष्टाचार भेंट

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : दो दिनों मनाया जायेगा जन्मोत्सव

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : दो दिनों मनाया जायेगा जन्मोत्सव

    बिहार में जलवायु संकट से निपटने पर राज्यस्तरीय परामर्श

    बिहार में जलवायु संकट से निपटने पर राज्यस्तरीय परामर्श

    125 यूनिट फ्री बिजली योजना पर संवाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला, लाखों उपभोक्ताओं को राहत

    125 यूनिट फ्री बिजली योजना पर संवाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला, लाखों उपभोक्ताओं को राहत

    जीएनएसयू के वाणिज्य संकाय में “दीक्षारंभ” कार्यक्रम सम्पन्न

    जीएनएसयू के वाणिज्य संकाय में “दीक्षारंभ” कार्यक्रम सम्पन्न