उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर जताया हर्ष


दाउदनगर / डेहरी ओन सोन-कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमंडल के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सदस्य के रूप से निर्विरोध चुने जाने पर हर्ष जताया है। हर्ष जतानेवालों में रालोमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय कुशवाहा, विकास कुमार, कमलेश कुमार, रवि मल्होत्रा, मुन्ना कुमार, रामकुमार वर्मा, अशोक मेहता आदि प्रमुख रुप से शामिल हैं। इन नेताओं ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, अमित शाह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी का आभार जताया है। नेताओं द्वारा कहा गया कि श्री कुशवाहा के राज्य सभा जाने से बिहार में एनडीए को मजबूती मिलेगी तथा आने वाला विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलेगा एवं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूनःएनडीए की सरकार बनेगी।

वहीं डेहरी अनुमंडल के पार्टी के प्रदेश महासचिव रिंकू सोनी व पार्टी नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सदस्य के रूप से निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी है। मौके पर महासचिव ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक व समाजिक पहचान बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। कहा कि राज्यभर में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बूते 2025 की विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सत्येंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश कश्यप, हरेश कुशवाहा, विशाल सिंह, नागेश्वर महतो आदि शामिल हैं।

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय भूमि जल बोर्ड में प्लास्टिक और पक्षी विषय पर कार्यशाला का आयोजन

    पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड मध्य पूर्वी क्षेत्र पटना में क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला की अध्यक्षता में मिशन लाइफ के तहत विभागीय एक्शन प्लान के अंतर्गत विश्व…

    Share

    विकसित कृषि संकल्प अभियान : “लैब टू लैंड” के विजन को ग्रामीण भारत में दे रहा है गति

    पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार की “लैब टू लैंड” कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को देशभर में व्यापक स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। अभियान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय भूमि जल बोर्ड में प्लास्टिक और पक्षी विषय पर कार्यशाला का आयोजन

    विकसित कृषि संकल्प अभियान : “लैब टू लैंड” के विजन को ग्रामीण भारत में दे रहा है गति

    विकसित कृषि संकल्प अभियान : “लैब टू लैंड” के विजन को ग्रामीण भारत में दे रहा है गति

    30 मई को लगेगा जॉब कैंप

    विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियां पूरी, गांवों में जाकर किसानों से संवाद करेंगे वैज्ञानिक

    विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियां पूरी, गांवों में जाकर किसानों से संवाद करेंगे वैज्ञानिक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड टाॅपर्स को विद्यालय प्रबंधन ने किया पुरस्कृत

    नारायण वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड टाॅपर्स को विद्यालय प्रबंधन ने किया पुरस्कृत

    स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य : आनंद कौशल

    स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य : आनंद कौशल