फसल विविधीकरण पर कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं प्रक्षेत्र भ्रमण

पटना/बेतिया – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को बेतिया जिले के नौतन प्रखंड स्थित बैकुंठवा ग्राम में फसल विविधीकरण पर पायलट परियोजना अंतर्गत “कृषक वैज्ञानिक परस्पर संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया जिसमे बैकुंठवा तथा आस-पास के गांव से लगभग 40 किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों ने कृषि से जुड़ी किसानों की समस्याओं के निवारण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए मक्का, अरहर, सोयबीन तथा रागी के फसलों की उन्नत खेती, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा फसल की देखभाल एवं रखरखाव आदि जैसी सस्य क्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अकरम अहमद ने उक्त फसलों में जल प्रबन्धन के तकनीकों को विस्तारपूर्वक समझाया।

वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खेतों के मेड़ पर वृक्ष लगाने तथा उनके प्रबंधन के बारे मे जानकारी दी। तत्पश्चात् वैज्ञानिकों ने प्रत्यक्षण प्रक्षेत्र का भ्रमण किया तथा किसानों की समस्याओं का निवारण किया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ.  अनुप दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया तथा इसके आयोजन् मे कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह का मत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम मे गांव के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनमें प्रगतिशील किसान गोपाल प्रसाद, शिव प्रसाद आदि की अहम भूमिका रही।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में तीन दवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। हस्तशिल्प के संवर्धन एवं विकास हेतु भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन संचालित हस्तशिल्प सेवा केंद्र, पटना के तत्वावधान में शुक्रवार से तीन दिवसीय कार्यशाला…

    Share

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भूमि प्रबंधन परियोजना कार्यक्रम का आयोजन

    पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के अंतर्गत कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर, गयाजी द्वारा संयुक्त रूप से…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में तीन दवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन

    जीएनएसयू में तीन दवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भूमि प्रबंधन परियोजना कार्यक्रम का आयोजन

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भूमि प्रबंधन परियोजना कार्यक्रम का आयोजन

    भाजपा की कार्यशाला में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर जोर

    भाजपा की कार्यशाला में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर जोर

    डब्ल्यूजेएआई की भागलपुर इकाई के अध्यक्ष हुए श्यामानंद सिंह

    डब्ल्यूजेएआई की भागलपुर इकाई के अध्यक्ष हुए श्यामानंद सिंह

    कृषि अनुसंधान परिसर की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, नीतियों पर की गई विस्तृत चर्चा

    कृषि अनुसंधान परिसर की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, नीतियों पर की गई विस्तृत चर्चा

    जीएनएसयू में आयोजित हुआ अभिमुखीकरण कार्यक्रम

    जीएनएसयू में आयोजित हुआ अभिमुखीकरण कार्यक्रम