राजद विधायक की बिगड़ी बोल

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। मां दुर्गा पर टिप्पणी कर बिहार और देश में बवाल करा चुके राजद के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दाउदनगर में सिंचाई विभाग के आईबी में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरस्वती को ब्राह्मण ग्रंथों में ब्रह्मा की पुत्री बताया गया है और फिर ब्रह्मा ने उनके साथ शादी कर ली। पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सरस्वती की जगह सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगनी चाहिए। प्रार्थना सावित्रीबाई की होनी चाहिए। भारत सरकार को भारत रत्न देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले थी और उनकी जयंती मनाई जानी चाहिए। महिला दिवस उनके नाम पर होना चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि फिर आज कांग्रेस के साथ कैसे हैं? जब 60 वर्ष कांग्रेस की सरकार रही तो उसने भारत रत्न की उपाधि क्यों नहीं दी? विधायक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पर सवर्णों और मनुवादियों की पकड़ रही है। जब यह पूछा गया कि ऐसी स्थिति में फिर आज कांग्रेस के साथ कैसे हैं। आपने यह बात अपनी पार्टी के स्तर पर क्यों नहीं कही। उन्होंने कहा कि पहले और आज की कांग्रेस में बदलाव आया है। आज का कांग्रेस समाजवादी विचारधारा को लेकर साथ चल रहा है।

उनके साथ राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया संतन सिंह, महावीर यादव एवं कई राजद नेता उपस्थित रहे। वे डेहरी में सात जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहे हैं। इसके लिए वह लोगों को आमंत्रित करने आए थे।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में संपन्न हुआ सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 2025

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में विगत शनिवार से चल रहे सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन…

    Share

    राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 का सफल समापन

    नई दिल्ली/पटन-कार्यालय प्रतिनिधि। पूसा परिसर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 का बुधवार को समापन हुआ। इस सम्मेलन में रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने तथा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में संपन्न हुआ सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 2025

    जीएनएसयू में संपन्न हुआ सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 2025

    राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 का सफल समापन

    राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 का सफल समापन

    स्वच्छता ही सेवा अभियान – 2025 का शुभारंभ, दिलायी गई स्वच्छता शपथ

    स्वच्छता ही सेवा अभियान – 2025 का शुभारंभ, दिलायी गई स्वच्छता शपथ

    नेहरू कॉलेज में हिंदी दिवस संगोष्ठी, विजेता छात्र-छात्राएं को किया गया पुरस्कृत

    नेहरू कॉलेज में हिंदी दिवस संगोष्ठी, विजेता छात्र-छात्राएं को किया गया पुरस्कृत

    रोहतास डीएम ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की, सुविधाओं और सुरक्षा पर दिया जोर

    रोहतास डीएम ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की, सुविधाओं और सुरक्षा पर दिया जोर

    weekly epaper

    weekly epaper