देश व राज्य में किसानों की स्थिति दयनीय – सांसद

देश व राज्य में किसानों की स्थिति दयनीय - सांसद राजाराम सिंह

दाउदनगर (औरंगाबाद) – कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के शुक बजार वार्ड संख्या 12 स्थित एक हॉल में अखिल भारतीय किसान महासभा के बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत दिल्ली बॉर्डर से लेकर देश के सभी भागों में आंदोलन के क्रम में हुई मौत से सभी शहीद किसानों के दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देकर हुई। उद्धघाटन करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सह काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि आज देश व राज्य में किसानों की स्थिति दयनीय होते जा रही है। बैठक समाप्ति के उपरांत आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश व बिहार में बटाईदार किसानों को किसान ही नहीं समझा जाता। बटाईदार किसानों का पूरे देश में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।  उन्हें पहचान पत्र दिया जाए। कृषि में लागत के अनुसार उसका न्यूनतम समर्थन मूल्य होना चाहिए। सिंचाई की सुविधाओं को व्यवस्थित किया जाना चाहिए। बड़ी कंपनियों को खुदरा व्यापार से बाहर रखना होगा, तभी चट्टी और कस्बे के व्यवसायी खुशहाल रह सकते हैं। अन्यथा वे बर्बाद हो जाएंगे। सरकार को इस संबंध में नीति बनानी चाहिए। नोटबंदी और कोरोना के बाद आनलाइन मार्केट ने छोटे व्यवसायियों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में 30 लाख पद रिक्त है, जिसको भरा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ निवेशकों का ढाई लाख करोड रुपए सहारा इंडिया के पास है। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नवंबर महीने में एक बार फिर से उठाया जाएगा। यह पोर्टल का खेल नहीं चलेगा। सहारा परिवार के निदेशक और एजेंट गोलबंद हो रहे हैं। हर हाल में निवेशकों को पैसा देना होगा। नेताओं द्वारा कहा गया कि चार कृषि रोड मैप जारी करने वाले नीतीश की सरकार सिंचाई परियोजनाओं को लेकर खामोश रही। इनको छुआ तक नहीं। गंडक नहर प्रणाली, कोसी नहर प्रणाली, सोन नहर प्रणाली, इंद्रपुरी डैम जैसी योजनाओं पर सरकार खामोश रही। जमीनों के लूट हो रही। कृषि भूमि सिकुड़ती जा रही है। यही स्थिति रही तो खाद्यान्न का संकट पैदा होगा। नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचना आवश्यक है। इस अवसर पर राज्य सचिव उमेश सिंह और आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रेस को संबोधित किया। उनके साथ काराकाट के विधायक अरुण सिंह, घोसी विधायक रामबली सिंह यादव, किसान नेता शिवसागर शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला सचिव कामता प्रसाद यादव, बालेश्वर यादव, बिरजू चौधरी,  धर्मेंद्र कुमार, दिनेश राम, राजकुमार भगत और मुनारिक राम उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    जन सुराज का डेहरी में जनसंवाद कार्यक्रम

    डेहरी-आन-सोन ( रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा को लेकर शहर के पाली रोड में स्थित पी एंड एस होटल में जन संवाद कार्यक्रम…

    Share

    जीएनएसयू में तीन दवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। हस्तशिल्प के संवर्धन एवं विकास हेतु भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन संचालित हस्तशिल्प सेवा केंद्र, पटना के तत्वावधान में शुक्रवार से तीन दिवसीय कार्यशाला…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जन सुराज का डेहरी में जनसंवाद कार्यक्रम

    जन सुराज का डेहरी में जनसंवाद कार्यक्रम

    सेंट माइकल्स स्कूल के छात्रों ने जाना कृषि विज्ञान का भविष्य

    सेंट माइकल्स स्कूल के छात्रों ने जाना कृषि विज्ञान का भविष्य

    जीएनएसयू में तीन दवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन

    जीएनएसयू में तीन दवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भूमि प्रबंधन परियोजना कार्यक्रम का आयोजन

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भूमि प्रबंधन परियोजना कार्यक्रम का आयोजन

    भाजपा की कार्यशाला में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर जोर

    भाजपा की कार्यशाला में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर जोर

    डब्ल्यूजेएआई की भागलपुर इकाई के अध्यक्ष हुए श्यामानंद सिंह

    डब्ल्यूजेएआई की भागलपुर इकाई के अध्यक्ष हुए श्यामानंद सिंह