

दाउदनगर (औरंगाबाद) -कार्यालय प्रतिनिधि। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार के मार्गदर्शन में मनाया गया। 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है। यह थीम मानव स्वास्थ्य और पृथ्वी के स्वास्थ्य के बीच संबंध को दर्शाती है। यह भारतीय संस्कृति की वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा से जुड़ी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षकों ने योग साधना की। सभी ने एक साथ सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, ताड़ासन सहित अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी जैसे प्राणायाम भी किए।

पंकज कुमार ने कहा कि सभी लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग हमारे जीवन में बेहद जरूरी है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है। शिक्षक विनोद कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का स्थान बहुत ऊंचा है। यह महज व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। इन योगासनों के दौरान लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर निरोगी रहने का संकल्प दिलाया गया।मौके पर रामचंद्र यादव, निशांत कुमार, सत्या कुमारी, संजय शर्मा, विकास कुमार, रंजन कुमार, आशीष कुमार सहित बीएड- डीएलएड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े : 👉🏻 अरुण दिव्यांश की कविता: योग
इसे भी पढ़े : 👉🏻 विनय भूषण पाणिग्राही की कविता: काल
इसे भी पढ़े : 👉🏻 नालंदा विश्वविद्यालय के लिए ज्ञान, संवाद और विरासत से परिपूर्ण एक उत्कृष्ट वर्ष