विद्युत उत्पादन में देश हुआ आत्मनिर्भर

Electricity Festival

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय व एनटीपीसी द्वारा बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आज पटना में ‘बिजली महोत्सव’ का आयोजन किया गया। ‘बिजली महोत्सव’ का उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नबीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नितीन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बिजली के क्षेत्र में आशातीत प्रगति की है और अब देश बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। बिहार में भी विद्धुत के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है। इससे आम लोगों के जीवन में काफी सुधार आया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनटीपीसी के नोडल अधिकारी अनुराग सिन्हा ने कहा कि ‘बिजली महोत्सव’ बिहार के सभी 38 जिलों में मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा बिजली के क्षेत्र में लिए गए प्रमुख पहलों, उपलब्धियों और लक्ष्यों को आम जनों तक पहुँचाना है; ताकि जन भागीदारी को बढावा मिले और आने वाले दिनों में बिजली को आम नागरिको तक बड़े पैमाने पर पहुँचाया जा सके। उन्होनें बताया कि हमारी विद्युत उत्पादन क्षमता 04 लाख मेगावाट से अधिक है और अब भारत अपने पड़ोसी देशों को भी बिजली निर्यात कर रहा है।

बिजली महोत्सव

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक तथा लघु फिल्मों के माध्यम उपस्थित जनसमूह को देश में बिजली के क्षेत्र में हुए प्रगति और महत्वपूर्ण पहलों से अवगत कराया गया। 

 इस अवसर पर विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा, एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1) शीतल कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट,तस्वीर : पीआईबी (पटना), इनपुट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। शिवसागर प्रखंड की करूप ग्राम पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित शिविर में…

    Share

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के संयोजन एवं सहयोग से आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धा के साथ अपने निर्णायक दौर की ओर बढ़ रही…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : डब्ल्यूजेएआई

    छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : डब्ल्यूजेएआई

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन