ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

Sub-Divisional Office Dehri-on-Sone (Rohtas)

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सब भूमि उप समाहर्ता एहसान अहमद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। प्रभारी एसडीएम ने सभी मस्जिदों के इर्द-गिर्द साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था के लिए नगर परिषद के नगर प्रबंधक आफताब आलम को निर्देशित किया।

भीड़ को ध्यान में रखते हुए मार्ग परिवर्तित किया गया

बारह पत्थर मस्जिद से बाजार की ओर निकलने वाले रास्ते को परिवर्तित कर अंदर गली से बाबूगंज मोड़ तक निकालने के लिए मुख्य रास्ता के रूप में परिवर्तन करने के लिए कहा।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को शहर के मस्जिदों के निकट संचरण लाइन के तारों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। अनुमंडल चिकित्सालय के प्रबंधक राणा राजेश सिंह को चिकित्सा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभंकर मिश्रा ने कहा कि सभी संवेदनशील जगह और मस्जिदों के पास दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी। अग्निशामक अधिकारी को अपने वाहन के साथ तैयार रहने को कहा।
बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार सिंह के साथ अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचल के अंचलाधिकारी, बीडीओ, थानाध्यक्ष के साथ नगर पूजा समिति और मुहर्रम कमेटी के लोग उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित