जीएनएसयू में एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट वितरण एवं गवर्नमेंट एडेड प्रमाणपत्र समारोह सम्पन्न

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) परिसर में एनसीसी 42 बिहार बटालियन द्वारा ‘सी’ सर्टिफिकेट वितरण एवं विश्वविद्यालय को गवर्नमेंट एडेड प्रमाणपत्र प्रदान करने का समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक एवं एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. मयंक कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि “एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती है। विश्वविद्यालय का सरकारी अनुदानित होना हमारे लिए गर्व का विषय है।” वहीं विश्वविद्यालय के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि संस्था हर कदम पर एनसीसी का सहयोग करेगी और कैडेट्स की यह पहचान जीवनभर उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बनी रहेगी।

समारोह का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई को प्राइवेट से गवर्नमेंट एडेड का प्रमाणपत्र प्रदान करना और सफल कैडेट्स को ‘सी’ सर्टिफिकेट वितरित करना था। इस अवसर पर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक ने विश्वविद्यालय को गवर्नमेंट एडेड प्रमाणपत्र प्रदान किया।इस दौरान कैडेट्स को रैंक प्रदान किए गए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्नेहा, अपराजिता, जीतानजई, अंकिता आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वागत गीत स्नेहा, अंकिता, पल्लवी, काजल और नेहा ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी कैडेट सुरभि एवं रोहिनी ने निभाई, जबकि कैडेट रिचा और राममूर्ति ने पायलटिंग की। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कैडेट प्रिंस कुमार द्वारा किया गया।

पूरे आयोजन का संयोजन एनसीसी इंचार्ज डॉ. मयंक कुमार राय ने किया, वहीं आवश्यक व्यवस्थाओं का संचालन कैडेट हर्षवर्धन ने संभाला। अंत में कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक ने विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रशिक्षक रौशन सिंह और सभी कैडेट्स को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Share
  • Related Posts

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक चरण में पहुंच गई है। बिहार और झारखंड…

    Share

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    आरा/बड़हरा (भोजपुर)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के प्रसिद्ध बखोरापुर सिद्धपीठ मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक