24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

सासाराम (रोहतास)। आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 10 नवंबर को सासाराम के आदमपुर स्थित रोहतास जिला जदयू कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत, वार्ड, प्रखंड और विधानसभा स्तर तक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।


बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कार्यक्रम के रोहतास जिला प्रभारी डॉ. विनोद कुमार यादवेन्दु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, करगहर के विधायक वशिष्ठ सिंह और नोखा के विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जदयू के रोहतास जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन पार्टी प्रवक्ता अलख निरंजन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके और माला पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. विनोद कुमार यादवेन्दु ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें रोहतास जिले में कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां के कार्यकर्ता ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और पार्टी के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर का ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’ उस ऐतिहासिक दिन की याद दिलाएगा, जब नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके अनुसार, उस समय बिहार जंगलराज के दौर से गुजर रहा था और नई सरकार ने विकास एवं सुशासन की नींव रखी। इस कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत और वार्ड स्तर तक नई पीढ़ी सहित आम लोगों को राज्य में हुए विकास, सामाजिक बदलाव और बिहार की गरिमा एवं सम्मान में हुई वृद्धि से अवगत कराया जाएगा।

करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की जा रही हैं। पंचायत, वार्ड, प्रखंड, विधानसभा और जिला स्तर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी। अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।


नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि रोहतास जिला पार्टी के निर्देशों का पालन करने और कार्यक्रमों को सफल बनाने में हमेशा अग्रणी रहा है। ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’ को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता पंचायत और वार्ड स्तर तक लोगों के बीच संदेश पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तत्काल तैयारियों में जुट जाने की अपील की।


जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने कहा कि रोहतास जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित है और संगठन के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए 17 से 19 नवंबर 2026 तक सभी पंचायतों और वार्डों में ‘सुशासन नीतीश परिचर्चा’ आयोजित की जाएगी। वहीं, 20 से 22 नवंबर तक सभी प्रखंडों और सेक्टरों में तैयारी संबंधी बैठकें होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से रोहतास जिला इस आयोजन में प्रदेश के लिए मिसाल बनेगा।

इस अवसर पर बिहार स्टेट गतका चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट एवं नेशनल चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट शालू सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने अंगवस्त्र और माला देकर सम्मानित किया।


बैठक में अमरेश चौधरी, अरुणा सिंह, अनंत कुमार गुप्ता, रिंकू सिंह, अनिल यादव, राजीव रंजन, प्रमिला सिंह, शोभा चंद्रवंशी, सुप्रिया रानी, अशोक चंद्रवंशी, रेणु कुशवाहा, उषा पटेल, संतोष गुप्ता, विनोद पांडेय, श्याम सुंदर पासवान, वीरेंद्र गोंड, राज सोनी, तौसीफ आलम, हाजी जमालुद्दीन सिद्दीकी, शेषनाथ चौधरी, नवनीत राय, मुनेश्वर कुशवाहा, रूपेश चंद्रवंशी, संतोष कुशवाहा, डब्ल्यू कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, बड़न सिंह, विकास सिंह, संजय सिंह, धीरज मिश्रा, भजु राम पासवान, कृष्णा पटेल, मीनू सिंह, परशुराम सिंह, राकेश कुमार, रामजी गुप्ता, अनिल कुमार, अरुण राम, पंकज पटेल, श्याम बहादुर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, हृदयानंद चौधरी, हीरालाल सिंह, धनंजय मिश्रा, सुखदेव चंद्रवंशी, अवधेश सिंह, भगवती केशरी, जितेंद्र दुबे, उमेश पांडेय, दिलीप गुप्ता, अशोक चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, बनारसी सिंह, संजर खान, प्रमोद पटेल, असलम अंसारी, अखिलेश कुमार, ललित सिन्हा, रेहाना खातून, सूरज पासी और विनोद पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    सासाराम (रोहतास)। उत्साह से भरे कदम, हाथों में एकता का संदेश और जिले की गौरवशाली विरासत के प्रति गर्व की भावना। रोहतास जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

    Share

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक

    पटना। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती की लागत कम करने के लिए किसानों को संतुलित एवं विवेकपूर्ण उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई