रंगोली स्लोगन का आकर्षक अंदाज, छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। मां टाइपिंग सेंटर सह टैली क्लासेस के वार्षिकोत्सव समारोह पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत के साथ नृत्य और लघु नाटक की प्रस्तुति की। सोनल आकाश और आशा श्रेया द्वारा आकर्षक अंदाज में बनाई गई रंगोली का स्लोगन (बढ़ता हुआ बिहार, दहेज न लेंगे न देंगे) को दर्शकों ने पसंद किया।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आर्कषक डांडिया कार्यक्रम पर अभिवावकों-छात्रों के साथ अतिथियों ने भी तालियां बजाईं। श्रोताओं ने खुशी कृति गुडिय़ा द्वार प्रस्तुत गायन (मैया यशोदा…) को भी दर्शकों ने पसंद किया। वार्षिक समारोह का शुभारंभ विद्या निकेतन विद्यालय समूह के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मुख्य कार्याधिकारी आनंद प्रकाश, प्रो. गणेश गुप्ता, भाजपा नेता अश्विनी के साथ दाउदनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।

आरंभ में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और संस्था के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान प्रस्तुत किया। मां टाइपिंग सेंटर के सीएमडी पप्पू गुप्ता और संतोष कुमार नवीन ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार नवीन एवं रंजु कुमारी ने संयुक्त रुप से किया। आशिष कुमार, धीरज गुप्ता, सूर्येन्द्र भारतीय, जय प्रकाश, राजेश कुमार, संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू ने किया। अतिथियों ने कॉमन कम्प्यूटर के सफल विद्यार्थियों को मेडल, कप, प्रमाणपत्र प्रदान किया।

 

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल पर हुए हमले का विरोध

दाउदनगर (रोहतास)-सोनमाटी समाचार। निकटवर्ती जिनोरिया में भोजपुरी सिनेमा के स्टार अभिनेता खेसारी लाल पर हुए हमला की प्रतिक्रिया में खेसारीलाल फैन्स की ओर से बेलवां पंचायत यादव महासभा के अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व और सुधीर यादव, गायक गुड्डू लाल यादव हमदर्द, सतीश यादव आदि के संयोजन में मेन रोड को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। सुनील कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति खुलेआम फेसबुक पोस्ट पर हमला करना कबूल कर रहा है। यह समाज के अपराधीकरण की ओर उन्मुख होने का खतरनाक संकेत है। इस बात को बिहार का समाज बर्दशत नहीं करेगा, जहां पिछडों, अत्यंत पिछडों की आवाज दबाई जाती रही है। पुलिस ने प्रर्दशनकारियों को समझाबूझाकर सड़क से हटाया।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित