
डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता । गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग मुक्त परिसर का वातावरण बनाने के उद्देश्य से एंटी रैगिंग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की डीन सह प्राचार्या डॉ. के. लता और उप प्राचार्या डॉ. श्वेता शर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षाकर्मी, कर्मचारी तथा जीएनएम प्रथम वर्ष और बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान “रैगिंग को ना कहें, दोस्ती को हां” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें निर्णायक के रूप में प्रो. डॉ. पुन्नारशि, प्रो. एम. शशि और सहायक प्रोफेसर के. सरिता उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में जीएनएम प्रथम वर्ष के विकास कुमार को प्रथम, उज्जमा प्रवीण को द्वितीय और प्रिया कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में रैगिंग विरोधी वातावरण तैयार करना और दोस्ताना माहौल को बढ़ावा देना था।
(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह,पीआरओ, जीएनएसयू)





