दवा के दुष्प्रभाव व उपयोग के लेकर किया लोगों को जागरूक

जीएनएसयू के फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के फार्माकोलॉजी विभाग के तत्वावधान में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को नारायण मेडिकल कॉलेज के ओपीडी क्षेत्र में विभाग से जुड़े शिक्षकों एवं छात्रों ने लोगों को दवा के दुष्प्रभाव एवं इसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

दवा के उपयोग के पूर्व उसके प्रति पूरी जानकारी प्राप्त करना हर उपभोक्ता का दायित्व होता है। दवा के निर्माण एवं उपयोग हेतु सुरक्षित समय को देखना जरूरी है। दवा के दुष्प्रभाव आदि के बारे में लोगों को जानना चाहिए तथा उसके अनुसार ही इसका प्रयोग करना चाहिए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल संबंधित विभाग तथा अपने चिकित्सक को सूचित करना चाहिए। ऐसा करने से समय पर उपचार करके दवा के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है तथा मरीज को स्वास्थ्य प्रदान किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम के दौरान फार्माकोलॉजी की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुषमा कुमारी, सह प्राध्यापक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशि कला कुमारी, सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकेश कुमार एवं डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने स्नातकोत्तर छात्रों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम को संपन्न कराया।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़