कृषि अनुसंधान परिसर में हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में सोमवार को हिन्दी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. अशुतोष उपाध्याय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि हिन्दी पखवाड़ा-2025 का औपचारिक शुभारंभ गुजरात के गाँधीनगर में भारत सरकार के माननीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। उन्होंने राजभाषा के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिन्दी न केवल प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करती है, बल्कि प्रभावी संप्रेषण एवं सांस्कृतिक एकीकरण का भी सशक्त माध्यम है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दैनिक सरकारी कार्यों एवं पत्राचार में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों को हिन्दी के प्रयोग हेतु जागरूक एवं प्रोत्साहित करने का उपयुक्त मंच प्रदान करते हैं।
निबंध प्रतियोगिता में डॉ. ए.के. चौधरी, प्रधान वैज्ञानिक; डॉ. एन. भक्त, प्रधान वैज्ञानिक एवं डॉ. शंकर दयाल, प्रधान वैज्ञानिक निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित थे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन हिन्दी एवं हिन्दीतर भाषी प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग किया जाएगा।

विदित हो कि हिन्दी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत संस्थान में आयोजित की जाने वाली विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के निर्देशन एवं देखरेख में आयोजित होंगी। इन कार्यक्रमों का समापन दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. कुमारी शुभा, वैज्ञानिक एवं उमेश कुमार, हिन्दी अनुवादक के समन्वय एवं सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ।

Share
  • Related Posts

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत रोहतास जिले में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से…

    Share

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    पटना/नालंदा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों के लिए आयोजित चार दिवसीय क्षमता निर्माण एवं आदान सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत नालंदा जिले…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित /फार्मेसी संकाय में नवप्रवेशियों का स्वागत समारोह

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित /फार्मेसी संकाय में नवप्रवेशियों का स्वागत समारोह

    पटना में पूर्वोत्तर किसानों का प्रशिक्षण, समेकित कृषि के आधुनिक गुर सीखे

    पटना में पूर्वोत्तर किसानों का प्रशिक्षण, समेकित कृषि के आधुनिक गुर सीखे

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह