डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी 30 मई को डालमियानगर स्थित संयुक्त श्रम संसाधन भवन परिसर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय मेंजॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस एक दिवसीय जॉब कैंप में समावेश फाइनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा फाइनेंस के क्षेत्र में फील्ड सर्विस ऑफिसर के पद पर योग्य आवेदकों का चयन किया जायेगा। जिसके लिए बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के लिए 10 पद हैं। आवेदक के पास पते का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र होना चाहिए। चयनित आवेदक सीटीसी प्रति माह 10000-12000 रुपये प्राप्त करेंगे। साथ ही अन्य सुविधाएं मिलेंगी। आवेदक की उम्र 18-30 वर्ष होना चाहिए।
पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक
सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…





