किसानों के बेहतर सेवा करे प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, लक्ष्य से अधिक क्रय करे : उपेंद्र कुशवाह

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाह ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों को शनिवार को सम्मानित करते हुए कह कि केंद्र सरकार जितनी राशि किसानों पर खर्च कर रही है, उसका सर्वाधिक लाभ पंजाब और हरियाणा के किसानों को जाता है। बिहार में बहुत कम राशि खर्च हो रही है। आप लक्ष्य से ज्यादा धान क्रय करें, ताकि केंद्र से ज्यादा राशि राज्य को आवंटित कराया जा सके। यह इलाका धान का कटोरा है। किसानों से सही दाम पर धान क्रय कर उनकी की बेहतर सेवा करें।

इसके पूर्व श्री कुशवाहा ने एनिकट रोड पर पार्टी के जिला सहायक कार्यालय का उद्घाटन किया। कहा कि जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पार्टी संगठन के काम को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए यह पहल स्वागत योग्य है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से भी यह कार्यालय काफी मददगार साबित होगा। प्रदेश महासचिव युवा अनुज कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी नेता जितेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने किया। मौके जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा, मीडिया प्रभारी विशाल सिंह, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, श्रवण कुमार अटल,चंदन कुमार सिंह, प्रकाश गोस्वामी, पूर्व मुख्य पार्षद शंभू राम, मनोज पासवान, डा. मनोज कुमार, डा. रामाशंकर पासवान, हरीश कुशवाहा, भोला सिंह थे।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़