महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास जरूरी

 पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)।  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में मंगलवार को अनुसूचित जाति उप योजना (एससीएसपी) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए ‘कृषि एवं गैर-कृषि आदानों के माध्यम से क्षमता निर्माण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला वैज्ञानिकों एवं तकनीकी अधिकारियों की टीम ने महिला किसानों की आय में वृद्धि एवं उनके सशक्तिकरण के लिए प्रदान किए गए आदानों की प्रगति जानने एवं समीक्षा करने के लिए पटना जिले के चांदमारी, लोधीपुर, मखदुमपुर एवं नेउरा गांवों का भ्रमण किया।

सिलाई मशीन की विभिन्न महिला लाभार्थियों ने कौशल वृद्धि एवं पारिवारिक आय में वृद्धि के लिए अपना आभार एवं प्रसन्नता व्यक्त की| उनके जीवन स्तर में बहुत सुधार हुआ। मधु देवी, गायत्री देवी एवं आभा देवी नामक महिला किसानों ने संस्थान के गैर-कृषि हस्तक्षेप (सिलाई मशीन) के माध्यम से उद्यमिता के साथ-साथ इसे अतिरिक्त आय का स्रोत बनाया, जिससे उनके बच्चों की शिक्षा, घरेलू खर्च एवं भविष्य के लिए बचत में मदद मिली।

चांदमारी, लोधीपुर गांव में 20 एवं मखदुमपुर, नेउरा में 15 ग्रामीण महिलाएं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के हस्तक्षेपों से लाभान्वित हुईं। इसके बाद वैज्ञानिक-कृषक संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि संबंधी समस्याओं तथा रबी फसल नियोजन पर चर्चा की गई। कृषि और गैर-कृषि हस्तक्षेपों के प्रभाव आकलन ने ग्रामीण महिलाओं को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाएं प्रसन्न थीं और उन्होंने संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. रचना दूबे, डॉ. कुमारी शुभा, डॉ. कीर्ति सौरभ, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. सोनका घोष, नुपुर कुमारी और उषा किरण ने किया।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़