विद्यार्थियों ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

दाउदनगर (औरंगाबाद) कार्यालय प्रतिनिधि। प्रखंड के शमशेर नगर गांव में स्थित शारदा कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने रविवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इसमें सातवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हुए।

भ्रमण दल को शिक्षकों के नेतृत्व में माँ तुतला भवानी, शेरशाह सूरी का मकबरा, ताराचंडी एवं पायलट बाबा जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान इतिहास के शिक्षक प्रफुल्ल प्रियदर्शी ने विद्यार्थियों को शेरशाह सूरी के जीवन, शासनकाल और मकबरे के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शेरशाह का वास्तविक नाम फरीद खाँ था। उनका भव्य मकबरा लगभग 22 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है, जिसे उनकी मृत्यु के बाद पुत्र इस्लाम खाॅं ने पूर्ण कराया।

भ्रमण में शामिल विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक तथ्यों को जानकर गहरी उत्सुकता प्रकट की तथा उन्हें अपनी शिक्षा और जीवन दृष्टि से जोड़कर समझने का प्रयास किया।

इस अवसर पर संस्थान के संचालक जितेन्द्र कुमार गोस्वामी एवं शिक्षक नीतीश कुमार, मोनू कुमार, हरे कृष्ण कुमार, बैजनाथ कुमार, रौशन कुमार, सूर्यप्रकाश कुमार, प्रफुल्ल प्रियदर्शी, प्रशांत राज आदि उपस्थित रहे।

  • निशांत राज

Share
  • Related Posts

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत रोहतास जिले में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से…

    Share

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    पटना/नालंदा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों के लिए आयोजित चार दिवसीय क्षमता निर्माण एवं आदान सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत नालंदा जिले…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित /फार्मेसी संकाय में नवप्रवेशियों का स्वागत समारोह

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित /फार्मेसी संकाय में नवप्रवेशियों का स्वागत समारोह

    पटना में पूर्वोत्तर किसानों का प्रशिक्षण, समेकित कृषि के आधुनिक गुर सीखे

    पटना में पूर्वोत्तर किसानों का प्रशिक्षण, समेकित कृषि के आधुनिक गुर सीखे

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह