वेस्ट टू आर्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत वेस्ट टू आर्ट विषय पर कार्यशाला

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में ‘वेस्ट टू आर्ट’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुषमा उपाध्याय, शिक्षिका, डीएवी विद्यालय, वाल्मी ने व्याख्यान दिया। कार्यशाला में उनके द्वारा बनाई गई चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सुषमा उपाध्याय ने बताया कि रचनात्मक जानकारी के माध्यम से हम कचरे या बेकार की चीजों को एक नया रूप दे सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह बताना कि कचरे और बेकार सामान से खूबसूरत और उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं। इस प्रदर्शनी में संस्थान के 70 से अधिक कर्मियों की सहभागिता रही।

संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और लोग बेकार चीजों का सही तरह से उपयोग करना सीख पाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है।

संस्थान के स्वच्छता अभियान के अध्यक्ष डॉ. शंकर दयाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे और हम सब मिलकर समाज में ‘स्वच्छता ही सेवा है’ संदेश का संप्रेषण करते रहेंगे।

Share
  • Related Posts

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष होलिका दहन 02 मार्च 2026, सोमवार की मध्यरात्रि 11:53 बजे से 12:50 बजे के बीच किया जाएगा। वसन्तोत्सव होली 04 मार्च 2026, बुधवार…

    Share

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    पटना /बेगूसराय। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत आईसीएआर-आरसीईआर, पटना द्वारा चौराही प्रखंड के एकम्बा गांव में गुरुवार को ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ विषय पर किसान–वैज्ञानिक संवाद सह जागरूकता कार्यक्रम का…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

    श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

    सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

    सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम  ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा