नर्सिंग के क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर :मंगल पांडे

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
कार्यक्रम को संबोधित करते मंगल पांडे

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता।  रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देल मंगल सभागार में इंडियन सोसायटी ऑफ साइकेट्रिक नर्सेज एवं नारायण नर्सिंग कॉलेज के सन्युक्त तत्वावधान में 21वा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि नर्सिंग  के क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है एवं राज्य में नर्सों का औसत केंद्रीय मानकों को पूरा कर रहा है इसलिए बिहार के बारे में अब नजरिया बदलना होगा क्योंकि बिहार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में नर्सिंग सुपरवाइजर को लेकर बिहार सरकार 4000 से भी अधिक सरकारी नौकरियां देने जा रही है साथ ही आने वाले समय में काफी संख्या में और नर्सेज की बहाली भी की जाएगी । उन्होंने कहा कि कोविड-19 में नर्सिंग की सेवा अत्यंत सराहनीय रहा तथा आने वाले समय में भी बिहार के नर्सों का योगदान देश स्तर पर होगा । अब हमें इसके लिए तैयारी करनी है कि राज्य के अलावे देश के अन्य राज्यों अथवा अन्य देशों में हम बिहार के नसों को कैसे पहुंचाएं । उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से आए हुए नर्सिंग छात्र छात्राओं को बिहार की धरती पर बुलाने के लिए मैं विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं तथा आशा करता हूं कि यह सम्मेलन आने वाले समय में देश की नर्सिंग सेवा को एक अप्रतिम ऊंचाई प्रदान करेगा। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने नर्सिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया तथा उन्होंने कहा कि नर्सिंग को और प्रभावी बनाने के लिए बिहार सरकार हर संभव कदम उठाए।

गोपाल सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार और झारखंड में प्रथम बार आईएसपीएन का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया जो कि एक गौरव का विषय है। मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं।

इस अवसर पर संस्थान के कुलपति डॉक्टर  एम एल वर्मा, भारतीय नर्सिंग परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर पी दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती के एस भारती, संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रोफेसर यू भाग्यलक्ष्मी, उप प्राचार्य मिस्टर नितेश कुमार समेत विभिन्न लोगों ने संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में बिहार के अलावे झारखंड, कर्नाटक, आसाम, बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि कई राज्यों से नर्सिंग की छात्र-छात्राएं तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने आई हुई है ।आज कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर को यादगार रखने के लिए स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’