नव वर्ष में शाहाबाद प्रक्षेत्र के नए डीआइजी ने किया पदभार ग्रहण

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। शाहाबाद प्रक्षेत्र के नव पदस्थापित डीआइजी सत्य प्रकाश ने बुधवार को निवर्तमान डीआइजी नवीनचंद्र झा से प्रभार लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शाहाबाद प्रक्षेप के चारों जिलों के पुलिसकर्मी समाज में अमनचैन बनाए रखने को कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने जनता को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। भ्रष्टाचार से पुलिस कर्मी दूर रहें। उन्होंने कहा कि आमजनों से बेहतर व्यवहार बनाए। जब समाज के साथ मिलकर एक साथ काम करेंगे, तो किसी भी प्रकार की चुनौती से निपट लेंगे। पुलिसकर्मी धैर्य से काम लें।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। अवैध खनन पर शिकंजा कसा जाएगा। इसमें शामिल लोगों की संपति जब्त की जाएगी। कहा कि लंबित कांडों का निष्पादन त्वरित गति से हो। न्यायालय में जो भी मामले विचाराधीन है, वैसे मामलों में भी अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी।
डीआइजी के यहां पहुंचने पर सिंचाई अतिथि भवन में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। मौके पर रोहतास एसपी रौशन कुमार भी मौजूद थे।

बताते चले कि सत्य प्रकाश 2011 बैच के IPS अधिकारी हैं। इसके पहले वो बांका के एसपी थे। उन्हें प्रोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है। नवीन चंद्र झा 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं। इनका शाहाबाद के डीआईजी के रूप में लगभग दो साल का कार्यकाल रहा, जिसमें इन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अब इन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है।

बता दें कि शाहाबाद डीआईजी के प्रक्षेत्र अंतर्गत चार जिले रोहतास, कैमूर, भोजपुर और बक्सर आते हैं। जिसका मुख्यालय रोहतास के डेहरी-आन-सोन में है।

Share
  • Related Posts

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति