पन्ना सिंह पकौड़ेवाले पर आयकर छापा, दिए 60 लाख रुपये

लुधियाना (पंजाब)-सोनमाटी समाचार। क्या एक पकौड़ेवाले पर भी इनकम टैक्स के छापे की नौबत आ सकती है? ऐसा हुआ है पंजाब के लुधियाना शहर में, जहां इनकम टैक्स छापे के दौरान पन्ना सिंह पकौड़ेवाले दुकान के मालिक को 60 लाख रुपये की रकम आयकर विभाग को देनी पड़ी है। आयकर विभाग ने लुधियाना में गिल रोड और मॉडल टाउन स्थित उनके दो आउटलेट्स (बिक्री केेंद्रों) पर दिनभर सर्वेक्षण किया और इस बात की पुख्ता जानकारी मिली कि पकौड़े की दुकान के मालिक टैक्स बचाने के लिए कागज पर इनकम कम दिखा रहे हैं। राज्य के मुख्य आयकर आयुक्त डीएस चौधरी के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीम ने दोनों दुकानों के बही-खातों की जांच की। आयकर विभाग ने दुकान में औसत आय की जानकारी के लिए एक अधिकारी को दिनभर दुकान में बैठाया। इसके बाद बिक्री केेंद्रों (दुकानों) की सलाना अनुमानित टैक्स लायबिलिटी का हिसाब लगाया।

1952 में पन्ना सिंह ने खोली थी पकौड़े की दुकान 
पकौड़े की दुकान के मौजूदा मालिक देव राज ने आयकर विभाग को 60 लाख रुपये की अघोषित आय सरेंडर करने की पुष्टि की है। आज से 65 साल पहले 1952 में पन्ना सिंह नाम के व्यक्ति ने गिल रोड में पकौड़े के दुकान खोली थी। कुछ ही सालों में पन्ना सिंह की दुकान पंजाब और पड़ोसी राज्यों में पनीर पकौड़ा और दही बड़ा की वजह से मशहूर हो गई। पन्ना सिंह पकौड़ेवाले के ग्राहकों में बड़े राजनेता, पुलिस अधिकारी, नौकरशाह, बिजनसमैन भी शामिल हैं।

(सोनमाटी इंडिया न्यूज डेस्क)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’