लोकसभा चुनाव का शंखनाद, संगीता पांडेय पटना में सम्मानित

नई दिल्ली (कार्यालय प्रतिनिधि निशांत राज/संजय सिन्हा)। निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव का शंखनाद कर दिया है। आयोग के इस शंखनाद (घोषणा) के साथ ही देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, जिससे अब सरकारों की ओर से किसी नई योजना की घोषणा नहींहोगी। आयोग ने ऐलान किया है कि लोकसभा की कुल 543 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होगा। मतदान 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 06 मई, 12 मई और 19 मई को होगा और मतों की गणना 23 मई को होगी।

22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक चरण में ही मतदान होगा। इसके साथ ही आयोग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों की घोषणा की है। लोकसभा के साथ विधानसभाओं के लिए भी मतदान होंगे।
पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर, दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 09 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवें चरण में 07 राज्यों की 51 सीटों पर, छठवें चरण में 07 राज्यों की 59 सीटों पर और सातवें अंतिम चरण में 08 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। 12 राज्यों की 34 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही होगा।

सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश, 40 सीटों वाले बिहार और 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में मतदान सात चरणों में होगा। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादर एवं नागर हवेली, दिल्ली, पुदुचेरी और चंडीगढ़ में एक ही चरण में मतदान होगा।

इस बार सभी मतदान केेंद्रों पर वीवीपैट मशीन होगी, ताकि मतदाता यह जान सके की उसका मत उसकी पसंद के उम्मीदवार को ही पड़ा है। ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों पर होगी। हर उम्मीदवार को फार्म-26 भरना होगा। देशभर में करीब 10 लाख पर मतदान केेंद्रों पर मतदान होगा। 2014 में मतदान केेंद्रों की संख्या करीब 09 लाख थी। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। मतदान और पूरी चुनाव-प्रक्रिया की विडियोग्रफी कराए जाने का प्रावधान किया गया है।

 

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार संगीता पांडेय सम्मानित

डेहरी-आन-सोन/पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार संगीता पांडेय को पटना में इनरव्हील क्लब आफ पाटलिपुत्र की ओर से प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुकीं संगीता पांडेय अब सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह रोहतास जिला के अकोढ़ी प्रखंड के बराढ़ी गांव के पूर्व मुखिया जगदीश पांडेय की पुत्री हैं। सम्मानित होने पर संगीता पांडेये के प्रति पटना, रोहतास जिला और डेहरी-आन-सोन के बुद्धिजीवी वर्ग की ओर से शुभकामनाएं प्रकट की गईं।

राष्ट्र सेविका समिति का होली मिलन

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। मां गायत्री वाटिका में राष्ट्र सेविका समिति के सदस्यों का होली मिलन समारोह का आयोजन ललिता कुमारी के संयोजन में किया गया, जिसमें आरती केसरी, रीनी देवी, रूचि कुमारी, नेहा कुमारी, ऐश्वर्या आनंद, अदिति देवी प्रीति सिंह, पू््र्णिमा श्रीवास्तव, अंजू सिंह आदि ने भाग लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की पूर्व शुभकामनाएं दीं।

शहीद दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

दाउदनगर (औरंगाबाद)-विशेष संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह सामाजिक विकास संस्थान ने देश के तीन अग्रणी क्रांतिकारियों राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह के शहादत दिवस को नये अंदाज में मनाने का निर्णय लिया है। इस संस्थान ने वर्ग 08 से लेकर वर्ग 12 तक के विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इस प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन देने की अन्तिम तिथि 15 मार्च 2019 है। आवेदन फार्म संस्थान कार्यालय अरविंदो मिशन स्कूल, पुरानी शहर, वार्ड न. 05 से कार्य अवधि में शुल्क अदा कर प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता परीक्षा 17 मार्च 2019 को बालिका इण्टर स्कूल, मौलाबाग में होगी। 100 अंकों के प्रश्नों में 50 अंक सामान्य ज्ञान के लिए और 50 अंक शहीद भगत सिंह से सम्बन्धित सवालों के लिए होंगे। विशेष जानकारी संस्थान के सचिव सत्येन्द्र कुमार से फोन 9934228327 या 8409240755 पर सम्पर्क कर भी प्राप्त की जा सकती है। शहादत दिवस ुपर 23 मार्च को नगर भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    उपेंद्र कश्यप के पुस्तक “आंचलिक पत्रकारिता की दुनिया” का लोकार्पण

    दाउदनगर (औरंगाबाद) -कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमंडल के वरिष्ठ व निर्भीक पत्रकार उपेंद्र कश्यप द्वारा लिखी गई पुस्तक आंचलिक पत्रकारिता की दुनिया का लोकार्पण रविवार को भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज दाउदनगर…

    Share

    राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2025 : विवेकानंद मिशन स्कूल का हुआ चयन

    दाउदनगर (औरंगाबाद) -कार्यालय प्रतिनिधि। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2025 के लिए विवेकानंद मिशन स्कूल को नामित किया गया है। चयन के बाद मंत्रालय की तीन सदस्यीय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शाहाबाद टूरिज्म सर्किट बनाने की भी हुई मांग, राजनेताओं और बुद्धिजीवों का हुआ जुटान

    शाहाबाद टूरिज्म सर्किट बनाने की भी हुई मांग, राजनेताओं और बुद्धिजीवों का हुआ जुटान

    बिहार के बुनकर कमलेश कुमार राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए चयनित

    बिहार के बुनकर कमलेश कुमार राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए चयनित

    जन सुराज का डेहरी में जनसंवाद कार्यक्रम

    जन सुराज का डेहरी में जनसंवाद कार्यक्रम

    सेंट माइकल्स स्कूल के छात्रों ने जाना कृषि विज्ञान का भविष्य

    सेंट माइकल्स स्कूल के छात्रों ने जाना कृषि विज्ञान का भविष्य