राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2025 : विवेकानंद मिशन स्कूल का हुआ चयन

दाउदनगर (औरंगाबाद) -कार्यालय प्रतिनिधि। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2025 के लिए विवेकानंद मिशन स्कूल को नामित किया गया है। चयन के बाद मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को स्कूल का निरीक्षण किया। टीम में उपमंडलीय अभियंता केंद्रीय जल आयोग भागीरथी, कनीय अभियंता अविनाश कुमार, सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के इंजीनियर संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। टीम ने संस्थापक निदेशक डा. शम्भू शरण सिंह के नेतृत्व में विद्यालय में और विद्यालय द्वारा विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण और जल संचय से संबंधित किए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया। बिरई जाकर वहां स्थित विवेकानंद सूर्य विहार का निरीक्षण किया। विद्यालय द्वारा इस मंदिर परिसर में उद्यान लगाया गया है। यहां पूर्व मुखिया झूलन शर्मा, विजय शर्मा व चंदन कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय द्वारा पिछले दो दशक में किए गए पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान से संबंधित किए गए कार्यों और उससे संबंधित अखबारों में प्रकाशित खबरों व तस्वीरों का अवलोकन किया। अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, अनुमंडल कार्यालय परिसर में भी जाकर निरीक्षण किया कि विद्यालय द्वारा लगाए गए पौधों की वर्तमान स्थिति क्या है। विद्यालय में जल संचय के लिए किए गए भौतिक कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान संस्था के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष मनीष वत्स, प्राचार्य कुमारी प्रिया आलोक, उपेंद्र कश्यप एवं अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े : 👉🏻 समेकित बागवानी एवं पशुधन आधारित कृषि अपनाएं, बढ़ाएँ आय और पोषण : डॉ. अनुप दास

Share
  • Related Posts

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    रोहतास किले में शाहाबाद महोत्सव: धरोहर संरक्षण और पर्यटन विकास का संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास) – निशांत राज। कैमूर की ऐतिहासिक पर्वतमाला में अवस्थित रोहतास किला रविवार को एक बार फिर इतिहास का साक्षी बना, जब इसके प्राचीन प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग व प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम

    सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग व प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम

    लाखों मरीजों के ‘मसीहा’ डॉ. सुनील बोस का निधन, डेहरी समेत पूरे शाहाबाद में शोक की लहर

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव