संतपाल में उत्कृष्ट हस्तशिल्प प्रदर्शनी पुरस्कार / जीएनएसयू में नारायण युवोत्सव का समापन / दाउदनगर में भगतसिंह स्मृति प्रतियोगिता

लक्ष्यपूर्ण तैयारी से सफलता सुनिश्चित : रोहित वर्मा

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। संतपाल स्कूल में विज्ञान और कला हस्तशिल्प प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले के वर्ग पांच से आठ तक के विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिह्नï (मेमोंटो) प्रदान कर उनका उत्साहवद्र्धन किया गया। कक्षा पांच की अयाना सिंह एवं अरमान सूद को नव-ग्रह वाटिका, सत्यम सिंह एवं दीपक राज को एटीएम कैलकुलेटर, हर्ष राज, प्रणव एवं आदित्य को स्मोक-आबजर्बर (धुआं सोखता), वर्ग छठवीं के छात्र आयुष चौरसिया एवं सुधांशु कुमार को एसिड एंड बेस इंडिकेटर के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि प्रसून सिंह एवं रचित वर्मा को सेपरेशन आफ सब्सटेंशस, पांचवीं कक्षा के छात्र ऋत्विक वर्मा एवं राज आलोक को हवा में आक्सीजन की मात्रा प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार और इनो, कुरकुरे से नुकसान के प्रदर्शन के लिए प्राची राज एवं राज लक्ष्मी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधक रोहित वर्मा ने कहा कि अगर मन में ठान लिया जाए और लक्ष्य की तैयारी सही हो तो सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। हस्तशिल्प प्रदर्शनी में विज्ञान और कला विषयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। जो किसी त्रुटि रह जाने के कारण चयनित नहीं हुए, उन्हें अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहकर मेहनत करने की जरूरत है। विद्यालय के चेयरमैन डा. एसपी वर्मा, सचिव वीणा वर्मा, प्राचार्या आराधना वर्मा, शिक्षक अर्जुन कुमार, माधुरी सिंह, सुमिता आईंच, शुभम प्रिया सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।
(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार)

जीएनएसयू में समाप्त हुआ नारायण युवोत्सव-2020

जमुहार (रोहतास)-विशेष संवाददाता। भारत सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि नारायण चिकित्सा महाविद्यालय देश का पहला संस्थान है, जहां डिजिटल इम्यूनाइजेशन की सेवा प्रारंभ की गई है। गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नारायण युवोत्सव-2020 के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डिजिटल इम्यूनाइजेशन सेवा से कोई बच्चा टीकाकरण-चक्र से छूट नहीं सकेगा। युवोत्सव के समापन पर विश्वविद्यालय के विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केेंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री और संस्थान के अध्यक्ष ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एमएल वर्मा, सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह समेत कालेजों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित थे। संस्थान के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गोपालनारायण सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अस्पताल परिसर का भ्रमण कराया और अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित व्यवस्था को दिखाया। केंद्रीय मंत्री ने बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल की सुंदर प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने मरीजों से मिलकर भी उनका अनुभव, हालचाल जाना।
(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ)

भगतसिंह की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। शहीद-ए-आजम भगत सिंह सामाजिक विकास संस्थान, बिहार की ओर से 23 मार्च शहादत दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित-पुरस्कृत किया जाएगा। संस्थान के सचिव सत्येन्द्र कुमार के आवास हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन मार्च के पहले सप्ताह तक लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी ने की। संचालन सचिव सत्येन्द्र कुमार ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनील प्रजापति, रविशंकर कुमार, अंशु कुमारी आदि थे।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर