सचमुच बैंड नहीं बजेगा

क्या नहीं होगा बारातियों का स्वागत?
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे की शादी पर होगी पूरे देश की नजर, साधारण तरीके से शादी करने का है ऐलान, न नाच-गाना होगा और न बैंड बाजा बजेगा, सचमुच ऐसा ही हुआ तो नजीर होगी यह शादी, समाज के अग्रणी लोग उदाहरण पेश करें तो असरकारी संदेश समाज के नीचले तल तक पहुंचेगा

पटना/डेहरी-आन-सोन (सोनमाटी समाचार)। अगर अपवाद के छोड़ दें और संख्या की दृष्टि से देखें तो दरअसल दहेज की वजह शाही खर्च है। 95 फीसदी लोगों के दहेज की रकम खर्च ही हो जाती है। मगर इस व्यावहारिक खर्च की रकम को लड़की पक्ष से ही पूर्ति करने की चली आ रही सामंती परंपरा के कारण दहेज आज समाज के लिए कोढ़ बन चुका है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी 03 दिसंबर को है। पटना के राजेंद्र नगर के शाखा मैदान में वैवाहिक कार्यक्रम में दिन में ही होगा। पटना के राजेंद्र नगर के शाखा मैदान में आयोजित विवाह स्थल पर 1500 कुर्सियां लगाई जाएंगी और विवाह समारोह में आने वालों को खाने के लिए सिर्फ प्रसाद मिलेगा।

सुशील मोदी का कहना है कि उन्होंने बेटे की शादी में दहेज लेने से मना कर दिया है। लोगों को भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र में भी इस बात की घोषणा की गई है कि इस विवाह में किसी प्रकार का दहेज नहीं लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में दहेज विरोधी अभियान चला रहे हैं। इस लिहाज से अपने बेटे की शादी में बिहार के उप मुख्यमंत्री की सार्वजनिक घोषण। का महत्व काफी बढ़ गया है। सुशील मोदी का कहना है कि शादी साधारण तरीके से होगी। न नाच गाना होगा और न ही बैंड बाजे का इस्तेमाल होगा।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’