जीएनएसयू में बौद्धिक उत्थान  के लिए वेबिनार का आयोजन

GNSU-SEMINAR-1

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित वाणिज्य संकाय द्वारा नए साल के आगमन पर छात्रों के बौद्धिक उत्थान में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। आयोजित वेबिनार का विषय “लेखांकन के जादुई पहलू” था। विषय विशेषज्ञ के रूप में चार्टर्ड एकाउंटेंट अभिनव सिंह  द्वारा लेखांकन के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई। वेबिनार में लेखांकन के गोल्डेन रूल,  आर्थिक चिट्ठा व जर्नल इंट्री मुख्य विषय के रूप में रहा। अभिनव ने छात्र-छात्राओं को आर्थिक चिट्ठा के प्रारूप को प्रस्तुत कर लेखांकन के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। युवाओं में जागरूकता और उत्साह वर्धन स्वरूप अभिनव ने बताया कि हम लेखांकन के कार्य को अपने बचपन के समय से ही करते आ रहे हैं। साक्ष्य के रूप में देखें तो घर परिवार के छोटे-मोटे खर्चों का प्रबंधन और बाजार से खरीदारी का लेखा-जोखा विवरण के रूप में प्राप्त होगा। इस वेबिनार के मुख्य आयोजक वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मयंक कुमार राय और सह-आयोजक के रूप में डा. विशाल कुमार रहे। डा. मयंक ने परिचय के साथ ही आधुनिक युग मे लेखांकन की महती भूमिका पर जोर डाला वहीं डा. विशाल ने लेखांकन को वाणिज्य के मूलभूत आवश्यकताओं के रूप में प्रस्तुत किया । वाणिज्य के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डा. किशन जी ने वेबिनार के समापन पर सी.ए. अभिनव को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही वाणिज्य संकाय में पुनः आगमन हेतु निमंत्रण दिया।

(रिपोर्ट, तस्वीरः भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’