उपेंद्र कश्यप को मिला मधुकर सिंह पत्रकारिता सम्मान

मधुकर सिंह पत्रकारिता सम्मान

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि।। पटना स्थित जगजीवन राम शोध संस्थान में शुक्रवार को आयोजित पत्रकारिता सम्मान समारोह सह विचार गोष्ठी में औरंगाबाद जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र कश्यप को मधुकर सिंह पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें वीरेंद्र यादव फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिया गया। पूर्व विधान पार्षद उपेंद्र प्रसाद और वीरेंद्र यादव से पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के उपसभापति डा. रामचंद्र पूर्वे, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद डा. रामबली सिंह एवं कुमुद वर्मा विधायक छत्रपति यादव, राजद समाचार के संपादक और लेखक अरुण नारायण उपस्थित रहे। कहा गया कि दाउदनगर का इतिहास कलम बंद करने, आंचलिक पत्रकारिता के तीन दशक समेत कई पुस्तक लिखने, डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने में सक्रिय योगदान करने, सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदना से जुड़ी रिपोर्टिंग समेत खोजी पत्रकारिता लगातार करते रहने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

अपने संबोधन में उपेंद्र कश्यप ने कहा कि किसी भी दूसरे जमात को आरोपित करना आसान है और अपने जमात में कमियां ढूंढना और उसे गिनाना मुश्किल है। जरूरत इस बात की है कि जब हम सामाजिक सरोकार की बात करते हैं तो यह भी ध्यान रखें कि किसी वर्ग विशेष की खिलाफत करने वाले लोग जब पद, प्रतिष्ठा और धन प्राप्त कर लेते हैं तो वह भी आक्रामक, तानाशाह और असहिष्णु हो जाते हैं। जरूरत इस बात की है कि दूसरे समुदाय की आलोचना करने से बेहतर यह है कि अपने समुदाय से आत्मीय लगाव बढ़ाया जाए। एक दूसरे के सामाजिक सरोकार और हितों को महत्व दिया जाए। तभी समाज का विकास होगा और मजबूती आएगी। इस अवसर पर वेद प्रकाश को राम अयोध्या सिंह पत्रकारिता सम्मान, हेमंत कुमार को राजेंद्र प्रसाद यादव पत्रकारिता सम्मान, जावेद आलम को कृष्ण मुरारी किशन पत्रकारिता सम्मान, प्रमोद यादव को सूर्य नारायण चौधरी पत्रकारिता सम्मान, योगेश चक्रवर्ती को उपेंद्र नाथ वर्मा पत्रकारिता सम्मान, राजीव कुमार को रघुनी राम शास्त्री पत्रकारिता सम्मान, उपेंद्र कश्यप को मधुकर सिंह पत्रकारिता सम्मान, सन्नी कुमात को प्रभात शांडिल्य पत्रकारिता सम्मान, अनवार उल्लाह को गुलाम सरवर पत्रकारिता सम्मान, प्रसिद्ध यादव को रविंद्र सिंह लड्डू पत्रकारिता सम्मान, वकील प्रसाद को अब्दुल कयूम अंसारी पत्रकारिता सम्मान और दिनेश पाल को आरएल चंदापूरी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया है।

रिपोर्ट: निशांत राज

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान