लता प्रासर की चार कविताएं

हवा झोंके रोंगटे तक आ पहुंचे

उन्होंने कहा
दीप जलाओ
हमने जलाया
वो रौशनी में
नहाते रहे
हम अंधेरे को
टटोलते रहे
रुत बदल गई
अब एक लौ
भीतर सुलग रहा
वो ढूंढ रहे!

खुशी फूलों से होकर ही हम आप तक आती है सो उसे सलाम

जिनके पेट में भूख के गुब्बारे फूटते हैं
जिनकी आंखों में इमानदारी के अंबार लगे हैं
उनसे क्या पूछते हो भला त्योहार के किस्से
जिनके पिता लालच पीकर दुनिया छोड़ चले हैं!

खेसारी पसर-पसर खेतों में शबनम के गीत गाती

उत्सव सा हर शब्द लगे जब फूल कहीं दिख जाता है
हो बसंत का मौसम फिर धरती फूलों से पट जाती है
आरोग्य रहे जन जीवन सबका खग जलचर जलचर का
लालच न हो नर गर विपदा आपस में बंट जाती है!

स्पर्श रागिनी बाज रही जिस पर नाज़ रही

चलती फिरती कौन नगरिया बूझो ओ बाबू तो जानें
आसमान में उड़ती फिरती
नहीं पतंग पर बूझो तो जानें
हरदम सबक सिखाती सबको हर पल ही भरमाती सबको
कितना है नादान कहता हर कोई अक्लमंद बूझो तो जानें!

– लता प्रासर
निर्मला कुंज, अशोक नगर, कंकड़बाग, पटना-800020 फोन : 7277965160

Share
  • Related Posts

    डब्ल्यूजेएआई ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

    पटना/रांची। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन…

    Share

    करोड़ों के लिए कौड़ियों की लड़ाई

    अभी मीडिया बनाम कोचिंग विवाद थमा भी नहीं था कि पटना में कोचिंग संस्थानों का आपसी द्वंद्व सामने आ गया। यह वही पटना है, जिसे लंबे समय तक कोचिंग का…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डब्ल्यूजेएआई ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

    करोड़ों के लिए कौड़ियों की लड़ाई

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

    मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

    weekly_Epaper

    weekly_Epaper

    नई आशा का नशा मुक्ति अभियान: आरा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों की शिक्षा पर जोर

    नई आशा का नशा मुक्ति अभियान: आरा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों की शिक्षा पर जोर