बीएड कालेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित अभिविन्यास कार्यक्रम

orientation program in BPSPBED College

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बी.एड.कालेज में बुधवार को अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीएड सत्र 2023-25 प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव डा. प्रकाश चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बीएड द्वितीय वर्ष की प्रांजल कुमारी, सुरुचि भारती, नेहा कुमारी, श्रेया सोनी, सिमरन कुमारी, नेहा कुमारी, आरती कुमारी ने स्वागत गान से महाविद्यालय के प्राचार्य, सचिव, शिक्षकों एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को स्वागत किया।

उन्मुखीकरण कार्यक्रम

सचिव डा. प्रकाश चंद्र ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
प्राचार्य डा. अमित कुमार ने कालेज के सचिव एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को स्वागत करते हुए कहा कि माता,पिता और गुरु का हमेशा आदर करना चाहिए।  पढ़ाई के साथ अनुशासन भी बहुत महत्व रखता है। इसलिए अनुशासित हो सभ्य समाज का निर्माण एवं लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बच्चों को प्रतिदिन कक्षाएं करने की सलाह दी।
सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय बताते कहा कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। बीएड द्वितीय वर्ष प्रशांत राज और लवली कुमारी ने महाविद्यालय के शैक्षिक गतिविधियों को बताते हुए अपना अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर पंकज कुमार ने करते हुए सभी शिक्षकों का परिचय कराया।

ओरियंटेशन प्रोग्राम

मौके पर संजय सोम, मुकेश मिश्रा, गोविंदा राज, सहायक प्रोफेसर अखिलेश सिंघल, अनूप कुमार कन्नौजिया, रामचंद्र यादव, विनोद कुमार, मो. सोहेल अहमद, निशांत कुमार, सत्या कुमारी एवं बीएड-डीएलएड के छात्र छात्राओं मौजूद थे।

रिपोर्ट : निशांत राज, तस्वीरः गोविंदा व रंजन कुमार

Share
  • Related Posts

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जन्मोत्सव पर विशेष लेखक : निशांत राज “जब दुनिया विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से दूर होती जा रही है, तब पंत की कविताएँ हमें मनुष्य और प्रकृति के…

    Share

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के शस्य विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. धनंजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    Weekly epaper

    Weekly epaper

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट