विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत 110 लाभार्थी हुए लाभान्वित

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया दाउदनगर

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि।  विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत दाउदनगर प्रखंड अन्तर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया में शनिवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया गया। साथ ही सेंटर के नए भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली से आए जांच अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार एवं आशा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस पखवाड़े के तहत सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का भी आयोजन किया गया।

जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के उपायों को अपनाने पर बल देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा ने कहा कि देश एवं समाज के विकास में जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है।
इस संबंध में सीएचओ केएम सरिता ने महिलाओं को परिवार नियोजन के लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। आयोजित स्वास्थ्य मेले में 110 लाभार्थियों को काउंसलिंग कर दवा का वितरण किया गया।
मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्विनी वर्मा, हीरामणि कुमारी, राजीव कुमार, योगाचार्य मुस्कान एवं सरिता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

रिपोर्ट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित