एनसीसी परीक्षा में अच्छे ग्रेड से उत्तीर्ण कैडेट्स हुए सम्मानित

NCC-GNSU

डेहरी -आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। एनसीसी गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, सासाराम द्वारा एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. मयंक कुमार राय ने बी और सी परीक्षा में अच्छे ग्रेड से उत्तीर्ण कैडेट्स के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. आशुतोष द्विवेदी एवं मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी  भूपेंद्र  नारायण सिंह रहे। वही मुख्य वक्ता के रूप में कुलाधिपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के जन संपर्क अधिकारी  भूपेंद्र  नारायण सिंह बताया की समस्त भीड़ में से एनसीसी के छात्रों के उनके एकता और अनुशासन के आधार पर आसानी से अलग किया जा सकता है। वहीं डॉ. आशुतोष ने बताया की छात्रों के एनसीसी सर्वांगीण विकास का एक बेहतर विकल्प है। योगेश ने छात्रों को संबोधित करते हुवे रामायण को एकता और अनुशासन के लिए उत्तम उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। प्रशिक्षक रौशन ने क्रमवार रूप से कैडेट्स को बुलाकर मंच पर उपस्थित श्रीजन से प्रमाण पत्र का वितरण कराया।  इस क्रम में कैडेट प्रिंस को प्रथम स्थान, हर्षित को द्वितीय और रौशनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान अन्य संकाय से एनसीसी समन्वयक वेदांत,  मोहित, ईश्वर एवं राजीव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. मयंक कुमार राय ने किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन एनसीसी के प्रशिक्षक रौशन सिंह ने किया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान