स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के क्रम में सहयोग करें उपभोक्ता : डीएम

Rohtas DM

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जिलाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष मे विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया गया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अधिष्ठापन का कार्य मिशन मोड में कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी के द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर मीडिया के माध्यम से बताया गया कि उपभोक्ताओ के परिसर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर सभी उपभोक्ताओं के परिसर में निःशुल्क लगाया जा रहा है।

विद्युत अधीक्षण अभियंता इंद्रदेव कुमार के द्वारा बताया गया की उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पहली बार मीटर रिचार्ज करने हेतु मैसेज प्राप्त होने के बाद दो दिनों का समय दिया जाता है तथा बैलेंस शून्य अथवा निगेटिव होने पर उपभोक्ता को एसएमएस एवं कॉल के माध्यम से रिचार्ज करने हेतु सूचना दी जाती है। उपभोक्ता द्वारा रिचार्ज नहीं करने पर वे दो दिनों तक बिजली का उपभोग कर सकते हैं, इसके बाद भी रिचार्ज नहीं करने पर तीसरे दिन केवल कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से दिन के 1 बजे के बीच ही बिजली स्वतः काट जाती है साथ ही साथ रिचार्ज होने के बाद बिजली स्वतः चालू हो जाती है।

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छुट्टी एवं रविवार के दिन बिजली नहीं काटी जाती है। रात मे भी विद्युत विभाग द्वारा बिजली नहीं काटी जाती है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर एवं नॉर्मल मीटर का टैरीफ एक सामान है व प्रीपेड उपभोक्ता का ऑनलाइन रिचार्ज करने पर 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छुट मिलती है। स्मार्ट मीटर से सम्बंधित एप्प के माध्यम से उपभोक्ता दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक बिजली खपत की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हुए उपभोक्ता को बिजली बिल जमा करने हेतु बिजली कार्यालय काउंटर पर जाने की आवश्यकता भी नहीं है। उपभोक्ता ऑनलाइन के माध्यम से बिजली बिल जमा कर सकते हैं।

उपभोक्ताओं से आग्रह की गयी है स्मार्ट मीटर बदलने के दौरान सहयोग की जाय, उक्त कार्यों मे किसी भी उपभोक्ताओं के द्वारा बाधा उत्पन्न किया जाता है तो बिहार विद्युत आपूर्ति संहिता की धारा 8.2 एवं 8.6 (सी) के तहत्त कम्पनी हित में कर्तव्य निर्वहन का उल्लंघन मानते हुए परिसर की विद्युत आपूर्ति को काटते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने के विरूद्ध कानूनी कार्यवाई की जा सकती है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    सासाराम (रोहतास)। उत्साह से भरे कदम, हाथों में एकता का संदेश और जिले की गौरवशाली विरासत के प्रति गर्व की भावना। रोहतास जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

    Share

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    सासाराम (रोहतास)। आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां तेज कर दी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई