मिठाई दुकानों पर की गई छापेमारी, मचा हड़कंप, लिए गए नमूने

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि।  दीवाली एवं छठ त्योहार के मद्देनजर मिठाई की दुकानों पर होने वाली मिलावट को देखते हुए सोमवार को अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में शहर के सभी मिठाई दुकानों पर छापेमारी की गई। मिठाई दुकानों की जांच शुरू होने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

त्योहारों में सेहत से खिलवाड़ नहीं हो इसके लिए एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह के द्वारा शहर के चर्चित मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानों से जांच के लिए नमूने लिए गए, जिसकी गहन जांच कराई जाएगी। वहीं अधिकारियों ने मिठाई दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता का ख्याल रखें। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि किसी भी दुकान से जांच में शिकायत मिलती है तो वैसे दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पर्व को लेकर प्रशासन सजग है व सभी के सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने को लेकर तैयार है।

छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कोटा किरण कुमार, अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी सह उप निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी खुशबू कुमारी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य शामिल थे।

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    पटना/बक्सर । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बक्सर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर “तकनीक और…

    Share

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी,  मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर