एनएमसीएच : स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज के इंटर्न छात्रों के द्वारा सासाराम स्थित शहरी स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा अंकोढीगोला स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के परिक्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 स्थानीय निवासियों के बीच जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव, उसकी जांच एवं लक्षण तथा जांचोंपरांत उसके लिए दी जाने वाली वैक्सीन तथा उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

विभागीय सूत्रों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा तथा बड़ी संख्या में महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. निपेंद्र आनंद, प्रो. डॉ. नवीन कुमार व डॉ. राहुल चंद्रा के निर्देशन में एवं उनकी देखरेख में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. श्वेता सुमन, डॉ. सुमन भारती, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. एन के जोशी, डॉ. शुभम व डॉ. विशाखा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही।

Share
  • Related Posts

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    आरा (भोजपुर)। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर जनहित परिवार एवं भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के संयुक्त तत्वावधान में “एक कदम स्वच्छता की…

    Share

    युवा लेखिका स्मिता गुप्ता की पुस्तक अनूठी एवं पठनीय : दिविक रमेश

    स्मिता गुप्ता की नई पुस्तक का हुआ लोकार्पणगणिनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट ने लेखिका को किया सम्मानित नई दिल्ली। लोदी एस्टेट स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में युवा कवयित्री एवं लेखिका…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    युवा लेखिका स्मिता गुप्ता की पुस्तक अनूठी एवं पठनीय : दिविक रमेश

    युवा लेखिका स्मिता गुप्ता की पुस्तक अनूठी एवं पठनीय : दिविक रमेश

    गोरखपुर की काव्य गोष्ठी में गूँजी भोजपुरी की मिठास, राकेश श्रीवास्तव सम्मानित

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    नये आयकर अधिनियम के सरलीकरण से सबको लाभ : डॉ. सुधाकर राव

    नये आयकर अधिनियम के सरलीकरण से सबको लाभ : डॉ. सुधाकर राव