कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत, आपसी परिचय और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। 21 नवंबर को आयोजित इस समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच शिवम कुमार को मिस्टर फ्रेशर तथा खुशी कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फैकल्टी ऑफ कॉमर्स के डीन प्रो. डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए किया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सुदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण आवश्यक हैं। वहीं, विशिष्ट अतिथि मिथिलेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतरता बनाए रखने और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो. के. लता एवं उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। फैकल्टी ऑफ कॉमर्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मयंक राय एवं डॉ. नवेन्दु निधान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निरंतर प्रयास और समर्पण को सफलता का आधार बताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन सुमित कुमार सिंह, अदिति राज, श्रुति कुमारी एवं रूमी कुमारी ने आकर्षक अंदाज में किया।

समारोह का विशेष आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। निर्णायक मंडल के निर्णय के बाद शिवम कुमार को मिस्टर फ्रेशर और खुशी कुमारी को मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का आयोजन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स के बी.कॉम तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने किया। फ्रेशर्स पार्टी का उद्देश्य नए विद्यार्थियों के बीच आपसी परिचय, सौहार्द, सहयोग और टीम भावना विकसित करने के साथ सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना था। समारोह उत्साह और यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।

Share
  • Related Posts

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    सासाराम (रोहतास)। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और आवास से जुड़ी कई योजनाओं के…

    Share

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को अमरा तालाब स्थित गार्गी पाठशाला परिसर में लेट्स इंस्पायर बिहार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी