महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को सेवा देने पर आरपीएफ व जीआरपी को बजरंग दल ने किया सम्मानित

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए डेहरी -ऑन-सोन रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों ने एक विशेष योजना के तहत भीड़ प्रबन्धन का कार्य किया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम अपनी-अपनी सीमाओं से बाहर आकर एकीकृत रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाला। यह टीम रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर दोनों जगह श्रद्धालुओं को ट्रेनों पर सुरक्षित तरीके से चढ़ाने और भीड़ प्रबंधन का कार्य के लिए डेहरी-डालमियानगर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुके और शाल देकर सम्मानित किया। बजरंग दल के पदाधिकारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आस्था का महापर्व कुंभ में करोड़ों श्रद्धालु शामिल हुए ऐसे में डेहरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाया। कहा कि आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ यात्रियों का सहयोग किया। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों यात्रियों की विशेष सहायता के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। महाकुंभ के इन्होंने दौरान दिन रात काम किया।
निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम समेत अन्य अधिकारियों ने बजरंग दल के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि वे आगे भी यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यात्रियों से अपील कि की वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी समस्या के स्थिति में रेलवे सुरक्षा बल से संपर्क करें।
मौके पर धर्मवीर सिंह, चंदन कुमार, दीपक गुप्ता, अमर सिन्हा, अमन चौधरी, भोला गुप्ता, नितेश श्रीवास्तव, चंदन कुमार, पवन कुमार, विनोद गुप्ता, अमित पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • रिपोर्ट, तस्वीर :कमलेश कुमार मिश्रा

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती