गुप्ताधाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था व अन्य तैयारियों हेतु बैठक

सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रावण मास के अवसर पर गुप्ताधाम में विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था, तैयारी आदि के संबंध में निरीक्षण भवन दुर्गावती, चेनारी में समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहतास, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास, उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी रोहतास, असैनिक चिकित्सक-सह-मुख्य शल्य चिकित्सा पदाधिकारी रोहतास, गुप्ता धाम पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया।

समीक्षात्मक के क्रम में निम्नांकित दिशा निर्देश जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा दिया गया। गुप्ता धाम पूजा समिति के अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि सावन माह में गुप्ता धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग हजारों में होती है जिसके मद्देनजर पूजा समिति द्वारा लगभग 80 वॉलंटियर (स्वयंसेवक) विभिन्न स्थानों पर कार्यरत रहते हैं। उक्त संदर्भ में जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि वॉलंटियरों की संख्या 100 रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं की समस्याओं को कम किया जा सके।

गुप्ता धाम में कार्यरत वॉलंटियरों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर प्रशासन को दिया जाए। ताकि प्रशासन के द्वारा उन्हें पहचान लिया जाए तथा पूजा समिति के अध्यक्ष को सुझाव दिया गया कि वॉलंटियरों को एक निश्चित पहचान पत्र भी निर्गत किया जाए। गुफा के अंदर प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन, रोहतास को दिया गया। गुप्ता धाम गुफा के अंदर शिवलिंग पर श्रद्धालुओं से केवल जल चढ़ाने का अपील किया गया है। फूल एवं बेलपत्र के उपयोग नहीं करना है। गुप्ता धाम में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। गुप्ता धाम के भगवान शिव मंदिर के मुख्य द्वारा के आसपास ही दान पेटी रखा जाए एवं उसके आस-पास सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया जिससे दानदाताओं को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

गुप्ताधाम में जगह-जगह आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग लगाने का निर्देश दिया गया। भगवान शिव मंदिर के मुख्य द्वार से 50 मीटर की दूरी पर बैरीकेटिंग कर वॉलेंटियरों को कार्यरत करने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं को भीड़ की समस्या से निजाद दिलाया जा सके। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा भी मौजूद रहेंगे जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम को निर्देश दिया गया है कि वो इसके लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। गुप्ता धाम के कैंपस में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग कम-से-कम शौचालय का, नये चापाकल का निर्माणधीन, पुराने चापाकल का मरम्मतिकरण, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था हेतु कार्यपालक अभियंता, पी.एच.इ.डी को निदेशित किया गया। सफाई के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया। गुप्ताधाम में हेल्पडेस्क बनाया जाएगा।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टीपू सुल्तान)

Share
  • Related Posts

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    गोरखपुर, (उत्तर प्रदेश)। संस्कृति, साहित्य और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की ओर से गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रामकुमार…

    Share

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास )। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से बाल रोग विभाग एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    रोहतास में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बैठक, पर्यटन, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति

    रोहतास में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बैठक, पर्यटन, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति

    ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

    ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

    दीघा तट पर रेत से साकार हुए महादेव, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दिया विश्व शांति का संदेश

    दीघा तट पर रेत से साकार हुए महादेव, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दिया विश्व शांति का संदेश