आगामी कार्यक्रम को लेकर अकस कि बैठक

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम कि बुधवार की संध्या एक महत्वपूर्ण बैठक स्वर्गीय मनीष कुमार सिंह सभागार में आयोजित की गई। जिसमें ऑल इंडिया डांस कंपटीशन जो कि प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी आयोजित की जाएगी। संस्था के सचिव नंदन कुमार ने बताया कि अभिनव कला संगम के द्वारा अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों सहित जिले के नृत्य कलाकारों को संस्था द्वारा एक बेहतर और निष्पक्ष मंच उपलब्ध कराता है। वहीं कलाकारों को अपने कला प्रदर्शन में नृत्य कलाकारों को एक मनोनुकूल माहौल प्रदान करता है। इसके साथ ही बालिकाओं के लिए निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिसमें होने वाले नृत्य प्रतियोगिता की कार्यक्रम में खेल और नृत्य संगीत के क्षेत्र से कई बड़ी हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान भारतीय क्रिकेट जगत के आकाशदीप के विदेश की धरती पर ऐतिहासिक जीत दिलाने में उनके महत्वपूर्ण भूमिका पर केक काटकर संस्था सदस्य आपस में एक दूसरे को बधाई दिए। मौके पर संस्थापक सदस्य जीवन प्रकाश गुप्ता, ददन प्रसाद सिंह, अध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव नंदन कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, कलाम हाशमी, अरुण शर्मा, विजय चौरसिया, मनोज पांडेय, अजय सिंहा, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, सुनील कुमार उर्फ पिंटू, आकाश कुमार, सिंटू कुमार, मनीष कुमार सिंह, राहुल कुमार, भोला कुमार, शुभम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित