आशुतोष कुमार को जद(यू) में मिली नई जिम्मेदारी

औरंगाबाद। जिले की राजनीति में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में जनता दल (यूनाइटेड) ने एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक सोच से प्रभावित होकर समाजसेवी व नेता आशुतोष कुमार ने शनिवार को जद(यू) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने उन्हें जद(यू) कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

रामराज्य नगर निवासी आशुतोष कुमार को यह जिम्मेदारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने पार्टी की विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रिय सामाजिक भूमिका को देखते हुए सौंपी। यह मनोनयन जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा और ओबरा प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा की आपसी सहमति से किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि कला और खेल समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जद(यू) इन क्षेत्रों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आशुतोष कुमार अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के सर्वप्रिय नेता हैं। उनके कार्यों से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

आशुतोष कुमार के मनोनयन से जद(यू) कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मौके पर ओबरा प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    कविता :सावन की बहार

    सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह की कविता : सावन की बहार सावन की बहार (काव्य तरंग गीत) सावन की बहार, पड़े मखमली फुहार, स्वर्ग-सा सुंदर लगे यह सारा संसार। चारों तरफ…

    Share

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    One thought on “आशुतोष कुमार को जद(यू) में मिली नई जिम्मेदारी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं