चित्रगुप्त मंदिर स्थापना दिवस व होली मिलन समारोह पर बनी रणनीति

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की बैठक रविवार को ट्रस्ट की संरक्षक डॉ. रागिनी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चित्रगुप्त मैदान में स्थापित कायस्थ कुलदेवता भगवान चित्रगुप्त के मंदिर की स्थापना दिवस मनाने तथा होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी को चित्रगुप्त मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 1 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह नील कोठी स्थित चंद्र राज वाटिका में संध्या छह बजे से शुरू होगा, जिसमें शहर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

होली मिलन समारोह के सफल आयोजन की जिम्मेदारी ब्रह्मेश्वरनाथ उर्फ काली बाबू एवं ओमप्रकाश सिन्हा कमल को सौंपी गई। बैठक के दौरान आय-व्यय सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में वरिष्ठ न्यूरो चिकित्सक डॉ. उदय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिन्हा, पूर्व वार्ड पार्षद ब्रह्मेश्वरनाथ सिन्हा उर्फ काली बाबू, इंजीनियर आलोक श्रीवास्तव, अधिवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा कमल, अमित कुमार वर्मा, मनोज कुमार सिन्हा, सोनमाटी संपादक निशांत राज, नरेंद्र प्रसाद सिन्हा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, रणधीर कुमार सिन्हा, मोनू कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के विद्यार्थियों ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता…

    Share

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    सासाराम (रोहतास)। सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त अभिलेखीय जानकारी ने शिक्षक नियुक्ति से जुड़े एक मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम/पोस्ट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी