यूजीसी कानून के समर्थन में आंबेडकर चौक से आक्रोश मार्च

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर रविवार को शहर की सड़कों पर जनाक्रोश देखने को मिला, जब एससी, एसटी, ओबीसी एवं माइनॉरिटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यूजीसी कानून के समर्थन और सुप्रीम कोर्ट के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर मार्च में शामिल हुए।

आक्रोश मार्च की शुरुआत आंबेडकर चौक से हुई, जो मुख्य बाजार, थाना चौक, पाली रोड, स्टेशन रोड, चुना भट्ठा चौक और कैनाल रोड होते हुए पुनः आंबेडकर चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया।

संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार से पूना पैक्ट एवं मंडल आयोग की 40 में से शेष 38 सिफारिशों को अविलंब लागू करने की मांग की। साथ ही एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के रिक्त बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने, यूजीसी रेगुलेशन में भेदभाव पर दंडात्मक प्रावधान स्पष्ट करने, जनगणना गजट में ओबीसी गणना के लिए अलग कॉलम शामिल करने तथा संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं में हस्तक्षेप बंद करने की मांग की गई।

आक्रोश मार्च में प्रकाश पासवान, गिरजाधारी पासवान, सोनू चौधरी, अवधेश पासवान, अरुण रावत, विष्णु पासवान, अमित पासवान, विकास पासवान, गुड्डू चंद्रवंशी, माले नेता अशोक सिंह, अनुज कुशवाहा, राजाराम पासवान, रवि पासवान, रीता देवी, जरीना खातून, जमीला खातून, शोभा देवी, भोला अंसारी, प्रेम प्रकाश, उमा शंकर पासवान, तुलसी राम और स्फुलिंग हक सहित कई लोग शामिल रहे।

Share
  • Related Posts

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    आरा (भोजपुर)-दीपक कुमार सिंह। शहर स्थित ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वीर कुंवर सिंह पार्क का व्यापक जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। आम नागरिकों को आधुनिक, स्वच्छ,…

    Share

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक चरण में पहुंच गई है। बिहार और झारखंड…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार