शमशेर नगर कोचिंग में विदाई समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएँ सम्मानित

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। प्रखंड के शमशेर नगर स्थित शारदा कोचिंग संस्थान में दशम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह सह वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

संस्थान के निदेशक जितेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चे निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर रहे हैं और आने वाली बिहार बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।वार्षिक परीक्षा के परिणामों में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में खुशी कुमारी, जिगर कुमार, पम्मी कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएँ शामिल रहीं। वहीं द्वितीय स्थान पर अंजली कुमारी, सुषमा कुमारी और साक्षी राज ने अपनी सफलता दर्ज कराई। कक्षा सातवीं की छात्रा पम्मी कुमारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोचिंग टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल प्रियदर्शी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान के विद्यार्थी बिहार बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, शिक्षकों और गांव का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर नीतीश कुमार, हरेकृष्ण कुमार, रौशन, मोनू, बैजनाथ, अलाउद्दीन खान सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर