डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) की बिहार इकाई में संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की सहमति से राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने डिजिटल पत्रकारिता में लगभग एक दशक का अनुभव रखने वाले पत्रकार अक्षय आनंद को बिहार प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अक्षय आनंद वर्तमान में लाइव सिटीज से जुड़े हैं और इससे पहले टाइम्स नाउ, आईपैक, लाइव बिहार तथा इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने पूर्व में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पटना जिला सचिव और बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन की राष्ट्रीय समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि अक्षय आनंद के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, मजबूती और विस्तार मिलेगा। साथ ही, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सकारात्मक पहल को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ बिहार के वेब पत्रकारों को मिलेगा और वे उनके हितों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।

Share
  • Related Posts

    लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर समर्पित भाव से करें प्रयास : डॉ. भीम सिंह भवेश

    पटना। जगजीवन राम संसदीय शोध संस्थान में आयोजित ‘श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शिक्षा, खेल, संगीत, नृत्य, पत्रकारिता, निःशुल्क शिक्षा, समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने…

    Share

    “खेत बचाओ अभियान” के तहत गुलरियाचक, गया जी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गयाजी। कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की सेहत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “खेत बचाओ अभियान” के तहत गया जिले के टेकारी प्रखंड स्थित सिमुआरा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर समर्पित भाव से करें प्रयास : डॉ. भीम सिंह भवेश

    लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर समर्पित भाव से करें प्रयास : डॉ. भीम सिंह भवेश

    “खेत बचाओ अभियान” के तहत गुलरियाचक, गया जी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    “खेत बचाओ अभियान” के तहत गुलरियाचक, गया जी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नवनिर्मित भवन से सजेगा विद्यार्थियों का भविष्य, विधायक ने किया उद्घाटन

    जीएनएसयू के छात्र रोहित कुमार का इन्फोसिस में चयन, वाणिज्य संकाय में खुशी की लहर

    जीएनएसयू के छात्र रोहित कुमार का इन्फोसिस में चयन, वाणिज्य संकाय में खुशी की लहर

    आईओटी तकनीक से होगी खेतों की निगरानी, कृषि अनुसंधान परिसर पटना में नई प्रणाली का शुभारंभ

    आईओटी तकनीक से होगी खेतों की निगरानी, कृषि अनुसंधान परिसर पटना में नई प्रणाली का शुभारंभ

    बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, लोक संस्कृति और कृषि विज्ञान को मिला राष्ट्रीय गौरव