राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।

श्रीकृष्ण जुबली लॉ कॉलेज द्वारा आयोजित प्रथम एल.पी. शाही मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 में देशभर के प्रतिष्ठित विधि महाविद्यालयों की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में नारायण स्कूल ऑफ लॉ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।बी.ए. एल.एल.बी. चौथे सेमेस्टर की छात्रा खुशी कुमारी को उनके प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट विधिक ज्ञान के लिए “बेस्ट स्पीकर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। उनकी प्रस्तुति ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।

इस सफलता में टीम के अन्य सदस्यों आलोक रंजन (एलएल.बी. छठा सेमेस्टर) एवं प्रिया भारती (बी.बी.ए. एलएल.बी. चौथा सेमेस्टर) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी कड़ी मेहनत, टीम भावना और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।

संस्थान के डीन डॉ. विनोद कुमार सरोज एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगीता कुमारी सहित पूरे नारायण स्कूल ऑफ लॉ परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता का प्रमाण है।

संस्थान प्रबंधन ने इसे सामूहिक उपलब्धि बताते हुए उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती