पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन



आरा (भोजपुर)। पंजाब नेशनल बैंक, आरा मंडल द्वारा रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन होटल आरा ग्रांड में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख उत्पल कुमार ने की।


क्लस्टर अप्रोच के अंतर्गत यह कार्यक्रम एक साथ सात स्थानों—आरा, बक्सर, बिहिया, गिद्धा, भभुआ, कुदरा तथा अखौड़ी—में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा बैंकिंग सेवाओं को ग्राहकों के निकट तक पहुँचाना था।
इस आउटरीच कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत कुल 244 लीड जेनरेट की गईं, जिनकी अनुमानित राशि लगभग 75 करोड़ रुपये रही। इनमें से 13.50 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत कर दिए गए।


आरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक स्वाति सिंह, पीएलपी प्रमुख अमित कुमार तथा जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) विभूति पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में किसान, उद्यमी, व्यापारी तथा सम्मानित ग्राहक उपस्थित थे।


इस अवसर पर मंडल प्रमुख उत्पल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती कृषि, एमएसएमई और रिटेल जैसे तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर आधारित है। कृषि देश की जीवनरेखा है, एमएसएमई रोजगार सृजन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करता है, जबकि रिटेल बैंकिंग प्रत्येक परिवार के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राहक के जीवन में विश्वास, सुविधा और समृद्धि का सहभागी बनना भी है।


कार्यक्रम के दौरान आरा मंडल के मो. सोहेल अहमद (प्रबंधक), धर्मवीर कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक) तथा पंकज कुमार गौतम ने रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई ऋण, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी प्रायोजित योजनाओं तथा अन्य बैंकिंग उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में चयनित ग्राहकों को रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई ऋणों के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन अमूल्य दर्शन, जीएडी, वरिष्ठ प्रबंधक ने किया।


Share
  • Related Posts

    सत्य निकेतन नहीं, सत्ता-सरकार की इमारत गिरी

    दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग गिर गई। आधे दर्जन लोगों की मृत्यु हो गई। राजनीति गर्मा गई। प्रशासन भवन मालिक को इसका दोष देकर उसके खिलाफ करवाई करने पर उतारू…

    Share

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सत्य निकेतन नहीं, सत्ता-सरकार की इमारत गिरी

    सत्य निकेतन नहीं, सत्ता-सरकार की इमारत गिरी

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा