विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, मनौरा में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विधायक निधि से करीब 9 लाख 18 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक एवं शेड का निर्माण कराया गया है। शनिवार को डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर पेवर ब्लॉक एवं शेड का उद्घाटन किया। नई सुविधा से कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं को बाइक व साइकिल रखने के साथ बैठने और आने-जाने में सहूलियत होगी।

उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शैलेंद्र कुमार ओझा ने की। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से पेवर ब्लॉक और शेड का निर्माण कॉलेज के लिए उपयोगी पहल है। इससे प्रतिदिन कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट के सामने फुट ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताते हुए विधायक के समक्ष इसकी मांग रखी। साथ ही महाविद्यालय में एआई लैब स्थापित करने का भी आग्रह किया।

विधायक सोनू सिंह ने फुट ओवरब्रिज की मांग पर आगे की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए उनका हरसंभव सहयोग जारी रहेगा। फुट ओवरब्रिज बनने से कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क के दक्षिणी हिस्से से उत्तरी हिस्से में सुरक्षित आवागमन में सुविधा होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य ने विधायक को अंगवस्त्र, बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके बाद विधायक ने जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राधा रमन सिंह ने किया। मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. कमल नयन सिंह, बर्सर डॉ. फरीद आलम, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लेखापाल राधा रमन सिंह, विधायक प्रतिनिधि डॉ. अरुण शर्मा, दीपक शर्मा, अंबुज सिंह, यश उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से अंकोढ़ीगोला प्रखंड के अंकोढ़ी गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा