नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25 से 30 दिसंबर तक इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में अखिल भारतीय बहुभाषीय लघु नाटक प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम (परिवार) द्वारा आयोजित इस महोत्सव में 12 से 15 राज्यों की करीब 30 नाट्य संस्थाओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में करीब 500 कलाकारों के भाग लेने की उम्मीद है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार की शाम इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में संस्था की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। निदेशक संजय सिंह ‘बाला’ ने बताया कि विभिन्न राज्यों की नाट्य संस्थाओं ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहमति दी है। संयोजक मृणाल गुप्ता ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी।

आयोजन के सभी कार्यक्रम स्पोर्टिंग क्लब परिसर में होंगे। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ‘मुनमुन’, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज पांडे, कार्यक्रम निदेशक मुकेश कुमार और मंच निदेशक शादाब सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। संस्था के अनुसार, पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी जिला प्रशासन का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि संस्था के पदाधिकारियों के लिए यह पद नहीं, बल्कि सेवा और सम्मान का दायित्व है। आपसी सामंजस्य से पिछले वर्ष का आयोजन सफल रहा था और इस बार भी इसी भावना के साथ कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

सचिव नंदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित होंगे तथा बाहर से आने वाले कलाकारों की सेवा-सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।

25 दिसंबर को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कलाकारों द्वारा जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 26 दिसंबर को शाम 7 बजे उद्घाटन समारोह के बाद दो प्रदर्शनीय नाटकों का मंचन होगा। 27 से 29 दिसंबर तक प्रतियोगिता के तहत विभिन्न नाटकों का मंचन किया जाएगा। 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रतिभागी संस्थाओं के कलाकारों द्वारा नगर में ‘रंग यात्रा’ निकाली जाएगी। शाम 6 से रात 9 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

प्रेस वार्ता में महासचिव रवि तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज पांडे, कार्यक्रम निदेशक मुकेश कुमार, मंच निदेशक शादाब सिद्दीकी, संजय सिंह, दिनेश कुमार सिंह, कीर्तन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, मिथिलेश कुमार सिंह ‘मुन्ना’, अरुण शर्मा, कलाम हाशमी, राहुल सिंह ‘गहलोत’, विजय चौरसिया, प्रेम प्रकाश ‘पी.पी.’, आलोक सिंह, आकाश कुमार, मनीष कुमार सिंह, जीतू सिंह, शुभम सिंह, विकास कुमार ‘कश्यप’, पंकज कुमार ‘टिंकू’, सरफराज आलम ‘राजू’, मोहम्मद सादिक, अजय सिन्हा, राहुल कुमार, भोला कुमार ‘विजयवंशी’, नीरज कुमार, राजू खान सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    “विश्व शराब-मुक्त दिवस” हर साल 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को शराब के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और…

    Share

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    सासाराम (रोहतास)। बिहार सरकार एवं बिहार तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित चौथी राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल, सासाराम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    चमन लाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

    चमन लाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा