मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा में मोबाइल फोन और बैग ले जाने पर रोक के विरोध में मंगलवार को महिला कॉलेज डालमियानगर परीक्षा केंद्र पर हंगामा हुआ। नाराज परीक्षार्थियों ने कर्पूरी चौक पर सड़क जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद जाम हटाया गया।

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए महिला कॉलेज डालमियानगर में तिलौथू के राधा शांता महाविद्यालय का केंद्र बनाया गया है। प्रवेश द्वार पर जांच के दौरान कुछ परीक्षार्थियों ने मोबाइल फोन और बैग लेकर अंदर जाने की जिद की। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आक्रोशित परीक्षार्थियों ने थाना चौक पर भी जाम लगाने का प्रयास किया।

मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर परीक्षार्थियों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। इस दौरान प्रथम पाली में 100 से अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटने की बात सामने आई। हंगामे की सूचना पर डेहरी नगर थाने की पुलिस, राजस्व अधिकारी और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की।

महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए मोबाइल फोन, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि हंगामे और परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटने के मामले से विश्वविद्यालय को अवगत कराते हुए पत्र भेजा गया है।

छूटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा दोबारा कब होगी, इसका निर्णय विश्वविद्यालय स्तर पर लिया जाएगा। फिलहाल कॉलेज प्रशासन को विश्वविद्यालय के निर्देश का इंतजार है।

Share
  • Related Posts

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    पटना। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से किसान जागरूकता कार्यक्रम…

    Share

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    आरा (भोजपुर)। भिखारी ठाकुर की लोकनाट्य परंपरा और भोजपुरी कला-संस्कृति को समर्पित दिसंबर में प्रस्तावित भिखारी ठाकुर लोक रंगरस सह सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रजत जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper