तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। कैमूर पहाड़ी की तलहटी में स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी धाम बुधवार को भक्ति और संगीत के रंगों से सराबोर रहा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित मां तुतला भवानी महोत्सव में भोजपुरी की सुप्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी समेत नामचीन और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। करीब छह घंटे तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में भक्ति गीतों, लोकसंगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के बीच मां के जयकारे गूंजते रहे। प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्ता से समृद्ध तुतला भवानी धाम को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने और इसकी पहचान व्यापक स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया।

महोत्सव का उद्घाटन डीएम दीपक कुमार मिश्रा, डीडीसी आकांक्षा आनंद, विधान पार्षद निवेदिता सिंह और सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव सिंह ने की, जबकि संचालन दूरदर्शन केंद्र पटना के वरिष्ठ उद्घोषक रूपम त्रिविक्रम ने किया। करीब 35 लाख रुपये के बजट से आयोजित महोत्सव की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई। इससे पूर्व मां तुतला भवानी धाम समिति के सदस्यों ने मंच पूजन किया।

कल्पना पटवारी के गीतों पर झूमे दर्शक

महोत्सव का मुख्य आकर्षण लोकगायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुति रही। मंच पर उनके पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। उन्होंने अपने लोकप्रिय लोकगीतों और छठ गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘सुनबु त सुन ए मण्या, हमरी बचनिया…’ और ‘रउवा बहरा से घरवा ना आइब ए बलमजी…’ जैसे गीतों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। उनके चर्चित छठ गीतों ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया।

गायक आर्यन बाबू ने ‘चल चल तुतला भवानी धाम, आशीर्वाद लेवे को’ और ‘हर घर में एक ही नारा गूंजेगा…’ जैसे गीतों से खूब तालियां बटोरीं। मास्टर विकास ने ‘दुलरी बड़ी दुलरी मईया…’ और दीपक ठाकुर ने ‘लाले उढ़उलवा हो माई के…’ गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। रौनक राज, पप्पू सिंह, प्रवीण कुमार, गुड्डू पासवान, निक्की कुमारी, श्वेता सिंह समेत अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

महोत्सव में संगीत के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। तिलौथू की छात्राओं ने योग प्रदर्शन किया, जबकि नालंदा से आए कलाकारों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। डीएवी पब्लिक स्कूल कटार के छात्र-छात्राओं ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना हासिल की। बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी के कारण परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए कल्पना पटवारी ने भी मंच से बार-बार श्रोताओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार विकसित बिहार के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। रोहतास को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में पर्यटन विभाग की ओर से इतने बड़े स्तर पर महोत्सव का आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि मां तुतला भवानी धाम को जिला और बिहार ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पर्यटन विकास में आम लोगों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। एसपी ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहे स्थलों पर रोहतास पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद

महोत्सव के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई थी। एसडीएम नीलेश कुमार, अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार और बीडीओ अंकिता जैन समेत विभिन्न अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंच, पंडाल, पार्किंग और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे। तुतला भवानी धाम समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन में सहयोग किया।

इस अवसर पर एसडीएम नीलेश कुमार, बीडीओ अंकिता जैन, सीओ उज्ज्वल कुमार चौबे, डेहरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार अज्ञानी, सचिव धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, देवकुमार मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए छह थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने 29 अक्टूबर को…

    Share

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    आरा (भोजपुर)। रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग से मिट्टी की उर्वरता पर पड़ रहे प्रभाव और खेती की बढ़ती लागत के बीच किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर